{"_id":"67ec3254d2183ce6fa0b2725","slug":"now-the-areas-with-line-loss-will-be-handed-over-to-vigilance-unnao-news-c-221-1-sknp1055-128992-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अब विजिलेंस के सुपुर्द होंगे लाइन लॉस वाले क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अब विजिलेंस के सुपुर्द होंगे लाइन लॉस वाले क्षेत्र
Wed, 02 Apr 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। अभी तक गोपनीय सूचनाओं पर छापेमारी करने वाली विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम को लाइन लॉस वाले क्षेत्र देने की तैयारी की गई है। विजिलेंस को एक माह में बिजली चोरी पर अंकुश लगाना होगा।
बिजली विभाग शहरों को 24, कस्बों को 22 और ग्रामीण इलाकों को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का दावा करता है। हालांकि लाइन लॉस के कारण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वर्ष 2023 में बिजली विभाग ने सबसे अधिक लाइन लॉस वाले फीडरों का चिह्नांकन कराया था। इसमें शहर और ग्रामीण क्षेत्र के फीडर शामिल रहे थे। शहर में मोतीनगर, छोटा चौराहा, पुलिस लाइन फीडरों में सबसे ज्यादा 25 से 30 प्रतिशत तक लाइन लॉस मिला था। लाइन लॉस का एक बड़ा कारण बिजली चोरी को माना गया था। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
इसको देखते हुए अधीक्षण अभियंता ने अब विजिलेंस को इसमें लगाने की तैयारी शुरू की है। अभी तक विजिलेंस केवल सूचनाओं के आधार पर ही चेकिंग करती है। इस कार्रवाई पर लोग सवाल भी उठाते हैं। इसकी शिकायतें मिलने पर अधीक्षण अभियंता योगेंद्र कुमार सिंह ने विजिलेंस को सीधे लाइन लॉस वाले क्षेत्र देने की कवायद शुरू की है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विजिलेंस टीम को प्रत्येक माह तीन सर्वाधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्र दिए जाएंगे। उन क्षेत्रों में टीम के अधिकारी जाएंगे और बिजली चोरी पर अंकुश लगाएंगे। लाइन लॉस खत्म करने के बाद विजिलेंस को अगले माह फिर से तीन क्षेत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
लाइन लॉस वाले प्रमुख क्षेत्र
शहर का मोतीनगर, बड़ा चौराहा, टाउन द्वितीय, पुलिस लाइन व ग्रामीण क्षेत्र के पड़री, चमरौली, सिकंदरपुर, कोरारी, अचलगंज, ओसिया, दरसवां, मिर्री, हरदी, पाठकपुर, चमियानी, पुरवा टॉउन का तहसील, रूरी, परियर, सफीपुर टाउन, कुरसठ, गौरिया, नवई, रायपुर गढ़ी, अजगैन, मौला, धौरा, नवाबगंज, नई सराय आदि।