फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Now farmers will get the benefit of OTS on loan

अब किसानों को मिलेगा ऋण पर ओटीएस का लाभ

Tue, 02 Mar 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Now farmers will get the benefit of OTS on loan
उन्नाव। शासन ने किसानों को ऋण मुक्त बनाने के लिए एक मुस्त समाधान योजना लागू की है। इसके तहत किसानों को लिए गए फसली ऋण पर लगे ब्याज में राहत देते हुए मूलधन जमा कराया जाएगा। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरिसहाय मिश्र मदन ने इसे किसानों की लिए बड़ा राहत वाला फैसला बताते हुए किसानों से योजना से लाभान्वित होने की अपील की है।
विज्ञापन

बैंक अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 1997 से 31 मार्च 2012 के बीच फसली ऋण लेने वाले मूलधन व इसी के बराबर ब्याज जमा कराते हुए ओटीएस का लाभ दिया जाएगा। वहीं एक अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2017 के बीच वितरित फसली ऋण पर तीन वर्ष से अधिक बकाया पर 50 फीसद तक छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

योजना का लाभ प्राप्त करते हुए किसान आगे फिर से 3 फीसदी ब्याज दर पर ऋण प्राप्त कर सकेंगे। इससे बेहतर कृषि उत्पादन प्राप्त करने में आड़े आने वाले संकट से किसानों को निजात मिल सकेगी। इसलिए बकाएदार किसान 30 जून 2021 तक ओटीएस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सहायक निबंधक सहकारिता विजय वर्मा ने बताया कि शासन की यह स्कीम किसानों की आय दोगुना करने में सहायक साबित होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed