{"_id":"654fc3830ab4fc5b7b041cbb","slug":"not-getting-confirmed-tickets-in-long-distance-trains-unnao-news-c-12-1-knp1074-472172-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लंबी दूरी की ट्रेनों में नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लंबी दूरी की ट्रेनों में नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट
Sat, 11 Nov 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। दिवाली और उसके बाद छठ पूजा के चलते लंबी दूरी की ट्रेनों में 20 नवंबर तक लंबी वेटिंग है। त्योहार के समय ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही हैं। रेलवे स्टेशन पर टिकट बुक कराने के लिए यात्रियों की भीड़ लग रही है।
जिले के लोग दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, पूणे, राजस्थान, नोएडा व अन्य प्रदेशों को लौटने के लिए रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट कराने वालों की भीड़ हो रही है। त्योहार पर इन्हें लौटने में दिक्कत हो सकती है। अधिकांश ट्रेनों में सीट वेटिंग दिखा रहा है। हालांकि लोग इस उम्मीद के साथ भी वेटिंग में टिकट बुक करा रहे हैं कि उन्हें यात्रा के दौरान सीट मिल सकती है। कुछ ट्रेनों में सीट मिलने की संभावना है। दिल्ली और बिहार रूट की लभगभ सभी ट्रेनों में वेटिंग है।
अतिरिक्त बसों के संचालन से होगी राहत
ट्रेन में सीट न मिलने पर यात्री रोडवेज बस से त्योहार पर घर वापसी कर सकते हैं। इसके लिए परिवहन निगम ने व्यवस्था की है। दिवाली से चार दिन पहले दिल्ली-उन्नाव रूट पर चार अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
जिले में परिवहन निगम की 83 रोडवेज बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर किया जा रहा है। इनमें सीधे दिल्ली के लिए दो राजधानी एक्सप्रेस बस और सात साधारण बसें सफीपुर, बांगरमऊ से होते हुए दिल्ली तक जाती हैं। त्योहार पहले और बाद तक दिल्ली रूट पर चार अतिरिक्त बसे चलाई जाएंगी। वहीं कई बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। एआरएम गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि त्योहार पर यात्रियों का आवागमन बढ़ने को लेकर यह निर्णय लिया गया है। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो।