फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Nominations for the Legislative Council elections will be held from March 15

विधान परिषद चुनाव का नामांकन अब 15 मार्च से

Wed, 16 Feb 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nominations for the Legislative Council elections will be held from March 15
उन्नाव। विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन की संशोधित तिथि जारी कर दी गई है। अब पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू होगी।
विज्ञापन

विधान परिषद (उन्नाव/लखनऊ) चुनाव में जिले के 2645 वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पूर्व में निर्वाचन आयोग ने चार फरवरी नामांकन की तारीख तय की थी। 11 फरवरी पर्चा दाखिल करने की अंतिम तारीख थी। जांच 14 फरवरी और नाम वापस लेने की तारीख 16 फरवरी थी। बाद में विधानसभा चुनाव को देखते हुए नामांकन प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब आयोग ने नई तारीखों की घोषणा कर दी है। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया लखनऊ में होगी। 15 मार्च से नामांकन शुरू होंगे जो 19 मार्च तक चलेंगे। 21 को पर्चों की जांच होगी। 23 को नाम वापसी होगी। मतदान नौ और मतगणना 12 अप्रैल को होगी। उन्होंने बताया कि चार और पांच फरवरी को जमा हुए नामांकन पत्रों की भी नए फार्मों के साथ गिनती होगी। इस चुनाव में प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य के साथ नगर निकायों के सभासद मताधिकार का प्रयोग करते हैं। इसी कारण मतदान के लिए सिर्फ 17 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। वर्तमान में पुरवा हिलौली के बचुआखेड़ा गांव के मूल निवासी सुनील सिंह साजन सपा से विधान परिषद सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed