फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   No people have not cash currency in ATMs

एटीएम में करेंसी नहीं लोगों के पास कैश नहीं

Mon, 12 Dec 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 12 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
No people have not cash currency in ATMs
एटीएम सेंटर पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रविवार छुट्टी का दिन होने के चलते एटीएम ही ढाई हजार की नगदी का सहारा थे लेकिन करेंसी की कमी के चलते शहर के अधिकतर एटीएम ठूंठ बने रहे। बैंकों के साथ ही एटीएम भी कैशलेस हैं। जो लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। बैंक बंदी के बीच एटीएम बूथ ही खाताधारकों के लिए कुछ नगदी का सहारा थे। जिससे सुबह से ही लोग एटीएम से कैश निकालने को घरों से निकल चुके थे। कैश की उम्मीद के साथ पहुंचे लोगों को पीएनबी, बीओआई, बैंक आफ बड़ौदा, एचडीएफसी के एटीएम की कैशलेस मशीनों ने झटका दिया। इससे जरूरतमंदों की अधिकांश भीड़ एसबीआई मुख्य शाखा के एटीएम पर उमड़ी। भीड़ के चलते पूरा दिन एसबीआई के एटीएम पर लोगों की मारामारी बनी रही। अधिकतर एटीएम के शोपीस बने होने से रोजमर्रा खर्च की व्यवस्था करने में भी लोगों की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।


कैश किल्लत के बीच उधारी बनी सहारा
नगर की बैंकों में बीते सप्ताह मात्र दो दिन कैश बंटा और शनिवार से तीन दिन के लिए बैंकें बंद हैं। ऐसे में नोटबंदी की समस्या आम लोगों के लिए नासूर बन गई है। बैंक आफ  इंडिया व यूको बैंक में पिछले सप्ताह में महज दो दिन ही कैश बांटा गया। जो लोगों की जरूरतों को पूरा नहीं कर सका। रविवार को बैंक बंद होने के साथ ही दोनों एटीएम कैशलेस बने रहे। इससे लोगों को दो हजार की नगदी भी नसीब नहीं हो सकी। कैश की किल्लत के बीच दुकानदार उधार सामान देकर लोगों को सहारा बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed