फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   No pain spray, no cough syrup in Jan Aushadhi Kendra

Unnao News: जन औषधि केंद्र में नहीं दर्द का स्प्रे, खांसी का सिरप भी नहीं

Wed, 12 Apr 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 12 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
No pain spray, no cough syrup in Jan Aushadhi Kendra
उन्नाव। जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र में जरूरी जेनरिक दवाओं की कमी है। स्थिति यह है कि दर्द का स्प्रे और खांसी का सिरप तक नहीं है। वहीं यूरिन इंफेक्शन और खुजली की दवा न होने से मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। जेनरिक दवाओं की अपेक्षा काफी महंगी पेटेंट दवा खरीद रहे मरीज बताते हैं कि बड़ी मिन्नतों के बाद डॉक्टर बाहर से दवा लिखते हैं। जन औषधि केंद्र के संचालक के अनुसार आठ प्रकार की दवाएं नहीं है। मांग पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बने जन औषधि केंद्र में मानक के अनुसार 1600 प्रकार की दवाएं होनी आवश्यक है। लेकिन यह है कि यह सिर्फ कागजों पर है। हकीकत में दवाओं की कमी है। बुधवार को जनऔषधि केंद्र के बाहर मरीजों की लगी लाइन में कई ऐसे मरीज थे जिन्हें दर्द में प्रयोग होने वाला डाइक्लो स्प्रे या फिर डाइक्लो जेल की जरूरत थी। वह औषधि केंद्र में 45 रुपये का मिलता है। जबकि बाहर उसके दाम 170 रुपये हैं। जेल और स्प्रे दोनों ही न होने से मरीज निराश होकर लौट गए। खांसी मेें प्रयोग होने वाली सिरप टरबूटालिन, मल्टी विटमिन कैप्सूल, यूरिन के लिए टेम्सूलोसिन टैबलेट व खुजली की क्रीम केटोकोनाजोल नहीं है। वहीं सर्जिकल में लघुशंका के लिए डाली जाने वाली नली कैथिटर, ब्लड प्रेशर नापने की मशीन, तरल पदार्थ देने के लिए नाक में डाली जाने वाली नली इंड्रोकेथिटर भी नहीं है। यह सब मरीजों को बाहर से खरीदकर लानी पड़ रही है। यह हाल तब है जब जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 800 से 900 मरीज पहुंच रहे हैं। इन दवाओं का टोटा होने से मरीजों काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट अभिषेक पाल ने बताया कि जो दवाएं नहीं है। उनकी डिमांड लगाई गई है। एक दो दिन में दवाएं उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed