{"_id":"676eef8598493865350b6c09","slug":"no-lesson-learnt-from-the-accident-lpg-filled-tankers-kept-running-in-the-opposite-direction-unnao-news-c-221-1-sknp1054-124670-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हादसे से नहीं लिया सबक, उल्टी दिशा में दौड़ाते रहे एलपीजी भरे टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हादसे से नहीं लिया सबक, उल्टी दिशा में दौड़ाते रहे एलपीजी भरे टैंकर
विज्ञापन
उन्नाव/सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे के पुरवा मोड़ पर गुरुवार सुबह गलत दिशा में जाते समय 18 टन एलपीजी भरे टैंकर (कैप्सूल) के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भी चालकों और जिम्मेदारों ने सबक नहीं लिया। सुबह से ही दर्जनों टैंकर शार्टकट के चक्कर में गलत लेन से निकलते रहे। वहीं, एलपीजी भरे टैंकर को प्लांट प्रबंधन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच खाली (अनलोड) कराया। लापरवाही बरतने वाले टैंकर चालक और ट्रांसपोर्टर को नोटिस दिया गया है। वहीं, चालकों को पूर्व से तय सुरक्षित रूट से ही आवागमन करने के निर्देश दिए गए हैं।
दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम का बॉटलिंग प्लांट (भराई संयंत्र) है। रोजाना औसतन 50 टैंकर आते हैं। इन टैंकरों के लिए पुरवा रोड पर पार्किंग बनी है। गैस लेकर आने वाले टैंकर इसी पार्किंग में रुकते और नंबर आने पर प्लांट पहुंचते हैं, लेकिन दो किलोमीटर का चक्कर लगाने के बजाय ज्यादातर चालक पुरवा तिराहे को गलत तरीके से पार करके करीब एक किलोमीटर तक गलत लेन (कानपुर से लखनऊ जाने वाली) पर चलकर प्लांट पहुंचते हैं। गुरुवार को गलत लेन पर जाते समय एलपीजी भरे टैंकर से मौरंग लदा डंपर टकरा गया था। इस हादसे के बाद भी शुक्रवार सुबह से ही ज्यादातर टैंकर चालक जोखिम के बीच इसी शार्टकट से निकलते रहे।
हालांकि अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने प्लांट प्रबंधन से जवाब-तलब किया तो जिम्मेदार हरकत में आए। प्लांट के मैनेजर अमर गुप्ता ने सभी ट्रांसपोर्टरों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की और चालकों से सुरक्षा के मानकों का पालन कराने का निर्देश दिया। गुरुवार को हुई दुर्घटना पर हरियाणा के ट्रांसपोर्टर को नोटिस भी दिया है। प्लांट प्रबंधक ने बताया कि सभी चालकों को पूर्व से निर्धारित रूट से ही प्लांट पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट-- -- -- -- -- --
गैस टैंकरों को गलत लेन पर कतई नहीं चलने दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पुलिस बल को लगाया जाएगा। भारी वाहनों के हाईवे से सीधे लखनऊ जाने पर रोक होने से यहां यातायात कर्मियों की वैसे भी ज्यादा जरूरत है। प्लांट के अधिकारियों से भी बात करके उचित कदम उठाए जाएंगी।
- मधुप नाथ मिश्रा, सीओ ट्रैफिक
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एलपीजी गैस का परिवहन करने में बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। गुरुवार को जो हादसा हुआ वह और बड़ा हादसा हो सकता था। प्लांट प्रबंधन के साथ बैठक करके सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने व नियमों पर सख्ती से अमल कराया जाएगा।
- शिवराम यादव, एफएसओ
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सभी टैंकर चालकों को पार्किंग से धीमी गति से ही दही चौकी तिराहे से कानपुर की ओर जाने और रोडवेज वर्कशॉप मोड़ से यू टर्न लेकर प्लांट पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। कोई भी चालक शार्टकट के लिए गलत रास्ता नहीं अपनाएगा। ऐसा करने वाले चालक और ट्रांसपोर्टर को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
- अमर गुप्ता, मैनेजर, एचपी गैस बॉटलिंग प्लांट

कोट