फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   no convenience in chc

सीएचसी में सुविधा नहीं

Tue, 22 Mar 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
no convenience in chc
सीएचसी में बंद पड़ा ऑपरेशन थियेटर। संवाद - फोटो : UNNAO
सफीपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सीएचसी का दर्जा मिले 17 साल बीत गए लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। न तो विशेषज्ञ डॉक्टर हैं और न ही मरीजों के लिए एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। इसके कारण मरीज प्राइवेट पैथोलॉजी से जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र की 2.47 लाख आबादी के लिए 2005 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया गया था। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि अब स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और उन्हें अच्छे डॉक्टर उपलब्ध होंगे। इसी उम्मीद में 17 साल गुजर गए। अच्छे डॉक्टर तो दूर मरीजों को दवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन

सीएचसी में हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट, ईएनटी विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। सीएचसी में आठ डॉक्टरों में पांच ही काम कर रहे हैं। गर्भवतियों की जांच के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाई गई थी लेकिन इसे चलाने वाला नहीं है। 2019 से मशीन बंद पड़ी है। सीएचसी की ओपीडी में रोजाना 110 मरीज आते हैं। एक माह में 70 से 80 मरीज जिला अस्पताल रेफर किए जाते हैं। कान में दर्द होने पर दी जाने वाली ड्रॉप, एंटी रैबीज इंजेक्शन व खांसी का सिरप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि डॉक्टरों की तैनाती के लिए कई बार सीएमओ को पत्र लिखा गया। लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed