फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   No clue of the girl who jumped in the Ganges

गंगा में कूदी युवती का 20 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं

Sun, 28 Aug 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
No clue of the girl who jumped in the Ganges
बांगरमऊ। गंगा नदी में कूदी युवती का 20 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका है। परिजन फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र की ओर रविवार सुबह गंगा किनारे पांच किलोमीटर तक उसकी तलाश करते रहे। इसके बाद निराश होकर घर लौट गए।
विज्ञापन

बेहटामुजावर गांव निवासी बृजकिशोर की पुत्री ज्योति (22) शनिवार दोपहर जलेबी खरीदने की बात कहकर घर से बांगरमऊ गई थी। वहां से टेंपो से नानामऊ घाट गंगा पहुंची। चप्पल उतारकर ज्योति ने गंगा में छलांग लगा दी थी। घटना देखकर ट्रक चालक ने पुलिस को सूचना दी। पीछे से बेटी की खोजबीन करता हुआ पिता बृज किशोर भी वहां पहुंच गया। उसने चप्पलें देखकर शिनाख्त की थी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व इकलौते भाई अमन की बीमारी से मौत के बाद ज्योति बहुत ही दुखी थी और लगातार भाई के पास जाने की बात कहती रहती थी। रविवार सुबह परिजन व अन्य ग्रामीण ज्योति की तलाश करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला। घटना से बड़ी बहन आरती और मां सर्वेश कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठीक कराई जाएगी पुल की टूटी रेलिंग
नानामऊ घाट गंगा पुल की रेलिंग तीन जगह से टूटी हुई है और पुल मार्ग पर गड्ढे हो गए हैं। उपजिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने बताया कि निरीक्षण कर टूटी हुई रेलिंग का निर्माण कराकर मार्ग को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed