फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   no ayushman card make in 19 gram panchayat

19 ग्राम पंचायतों में नहीं हुई शुरुआत

Thu, 05 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
no ayushman card make in 19 gram panchayat
उन्नाव। आयुष्मान पखवाड़े के पहले दिन बुधवार को सर्वर बाधा बन गया। 19 ग्राम पंचायतों में कार्ड नहीं बन पाए। वहीं वीएलई (विलेज लेवल इंटरप्रेन्योर) के न पहुंचने से भी कार्ड बनाने का काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन

पहले दिन 39 ग्राम पंचायतों में कैंप लगाए गए। ग्रामीणों को कार्ड बनवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थिति यह रही कि सिर्फ 1012 कार्ड ही बन पाए। फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के गांव अहमदाबाद सेननगर में वीएलई के न आने से कैंप नहीं लगा। यहां ग्रामीण मायूस लौट गए। बरुआघाट व अहमदाबाद माथर में वीएलई पहुंचे लेकिन वह दोपहर एक बजे कैंप बंद कर चले गए। इससे बरुआघाट में पांच व माथर में 20 कार्ड बने। बारीथाना के कैंप में 50 कार्ड बने।
विज्ञापन

नेटवर्क की दिक्कत होने से कार्ड नहीं बन पाए। औरास ब्लॉक क्षेत्र के चार गांवों में कैंप लगना था। इसमें सिर्फ बछौली गांव में ही 28 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। नेटवर्क की दिक्कत रही। वहीं अदौरा, अलीपुर मिचलौला और अल्दो गांव में वीएलई के न पहुंचने से कैंप नहीं लग सके। नेटवर्क की समस्या सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के गांव बदरका सहित अन्य स्थानों पर रही। हसनगंज तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटररिया, आदमपुर भासी, आदमपुर बरेठी में आयुष्मान कैंप लगाए गए थे। तीनों गांवों में सिर्फ 37 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। ग्रामीणों को सूचना न होने से कैंप में भीड़ कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed