{"_id":"65dcd156c5faa44f13089a86","slug":"no-action-taken-on-problem-found-in-toilet-unnao-news-c-221-1-sknp1055-110529-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शौचालय में मिली गड़बड़ी पर नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शौचालय में मिली गड़बड़ी पर नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
पुरवा। विकासखंड की ग्राम पंचायत बनिगांव में दो साल पहले शौचालय निर्माण में मिले गड़बड़ी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
गांव के प्रमोद कुमार ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भेजे गए शिकायतीपत्र में बताया कि वर्ष 2022 में ग्राम पंचायत में 456 शौचालय बनाने का लक्ष्य मिला था। निर्माण में ग्राम प्रधान व तत्कालीन सचिव ने सरकारी धन का बंदरबांट किया था। शिकायत करने पर तत्कालीन खंड विकास अधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई थी।
जांच टीम को मौके पर 137 शौचालय बने नहीं मिले थे। जिस पर जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन जिला पंचायतराज अधिकारी ने प्रधान व सचिव से 16.75 लाख रुपये की रिकवरी व एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
लगभग दो वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीडीओ संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि जिलास्तरीय टीम द्वारा जांच की जा रही है। जिस पर जिलास्तर से कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)