फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   New Year's blitz

नए साल पर जमकर हुआ धमाल

Thu, 02 Jan 2020 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
New Year's blitz
नए साल पर शहर के निराला पार्क में केक काटकर जश्न मनाती छात्राएं। - फोटो : UNNAO
उन्नाव/बीघापुर। नए साल पर युवाओं व छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल किया। बेकरी की दुकानों, कोचिंग इंस्टीटयूटों में जमकर धूम मचाया। एक-दूसरे को बधाई देते लोगों का पहला दिन बीता। सोशल मीडिया पर संदेश व एसएमएस भेजने में लोग व्यस्त रहे। हालांकि मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क ने धोखा दिया। देररात किए गए एसएमएस सुबह लोगों को मिल सके। यह हाल लगभग सभी मोबाइल कंपनियों का रहा।
विज्ञापन

शहर के अंदर के संचालित कोचिंग इंस्टीट्यूटों में युवाओं और छात्रों ने केक काटा और एक दूसरे को नए साल की बधाई दी। फिल्मी गीतों पर युवक-युवतियां खूब थिरके। कई जगहों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

धार्मिक आस्था वाले कुछ लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करके नव वर्ष की शुरुआत की। शहर के दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, पूर्णादेवी मंदिर में भगवान के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ रही। लोगों ने नए साल की शुरुआत ईश्वर की प्रार्थना के साथ की। फल, फूल आदि चढ़ाकर भगवान का पूजन किया और उसके बाद काम पर गए। शहर के मुख्य होटलों व नवाबगंज पक्षी विहार में पहुंचकर जोड़ों ने जश्न मनाया। यहां पर जोड़ों की संख्या काफी दिखी। युवक-युवतियां अपने-अपने दोस्तों के साथ इन जगहों पर नये वर्ष का धमाल करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलों की दुकानों पर भी खरीदारों की खासी भीड़ दिखी। आम दिनों में 10-15 रुपये प्रति कली बिकने वाला गुलाब 50 रुपये कीमत तक बिका। इसके अलावा बुके (गुलदस्ता) की भी खूब बिक्री हुई। लोगों ने फूल व गुलदस्ते भेंटकर नए साल की शुभकामनाएं दीं।
मंगलवार रात जैसे ही घड़ी की सुइयां 12 पर पहुंची वैसे ही नए साल की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। मैसेजों का आदान-प्रदान होने लगा। अपनों को फोन करके लोगों ने उन्हें हैप्पी न्यू ईयर कहना शुरू कर दिया। रात को बधाई देने का शुरू हुआ यह सिलसिला बुधवार को पूरे दिन चलता रहा। सरकारी कार्यालयों में भी अधिकारी, कर्मचारी एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते रहे। उधर, लोड बढ़ जाने से मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क धड़ाम रहे।
बीघापुर तहसील क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में नया साल धूमधाम से मनाया गया। सुमेरपुर स्थित एसडी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में छात्रों ने केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी। यहां छात्र फिल्मी गीतों पर जमकर थिरके। इंस्टीट्यूट संचालक प्रशांत तिवारी ने छात्रों को नववर्ष की बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यहां निशांत तिवारी, अमित मिश्रा, सौरभ शुक्ला, अश्वनी बाजपेयी, गुडूडू तिवारी, शिवसुंदर शुक्ला, गौरव अवस्थी, नीलाक्षी, मीनाक्षी, प्रिया, मो. साहिल, अनी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

नगर पंचायत स्थित कमलापति इंटर कॉलेज बीघापुर में इंटरमीडिएट के छात्रों ने केक काटकर हर्षोल्लास केे के साथ नया साल मनाया। विद्यालय अध्यक्ष एसी बाजपेई, प्रबंध समिति के सदस्य बिहारीलाल तिवारी, प्रदीप अग्निहोत्री, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रमोद शुक्ला, राकेश कुमार, प्रमोद वर्मा, उमेश, अजय बाजपेई, राजेश उपाध्याय व वेद प्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed