{"_id":"68925a51a7d475ed1009a59d","slug":"new-list-of-doctors-names-rooms-and-departments-started-being-written-unnao-news-c-221-1-uno1004-135064-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डॉक्टरों के नाम, कक्ष और विभाग की लिखी जाने लगी नई सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डॉक्टरों के नाम, कक्ष और विभाग की लिखी जाने लगी नई सूची
Wed, 06 Aug 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दीवार पर डॉक्टरों के नाम, विभाग, कक्ष और मोबाइल नंबर लिखता पेंटर।
- फोटो : जिला अस्पताल में दीवार पर डॉक्टरों के नाम, विभाग, कक्ष और मोबाइल नंबर लिखता पेंटर।
उन्नाव। जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए वेटिंग हॉल में डॉक्टरों के नाम, विभाग और कक्ष संख्या वाली नई सूची तैयार होने लगी है। पहले लिखी सूची पुरानी हो गई थी और इससे मरीजों को कक्ष खोजने में परेशानी हो थी।
अमर उजाला में 29 जुलाई को खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने पेंटर बुलकर नई सूची लिखानी शुरू कराई है।
जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए ईएनटी सर्जन, सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन और अस्थि रोग विशेषज्ञ की तैनाती है। सभी डॉक्टर नियमित सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते हैं। पर्चा काउंटर पर पर्चा बनवाने के बाद मरीज अपने मर्ज के हिसाब से डॉक्टर को दिखा सकते हैं। मंगलवार को सीएमएस के निर्देश पर नई सूची तैयार करने का काम शुरू किया गया।
सीएमएस डॉ.राजीव गुप्ता ने बताया कि नई सूची तैयार कराई जा रही है। ताकि मरीजों को कक्ष खोजने में परेशानी न हो।