{"_id":"5dcc59bc8ebc3e5b72074038","slug":"nasimuddin-encircles-central-and-state-government-on-inflation-unnao-news-knp525639281","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीमुद्दीन ने केंद्र और प्रदेश सरकार को महंगाई पर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीमुद्दीन ने केंद्र और प्रदेश सरकार को महंगाई पर घेरा
विज्ञापन
बांगरमऊ। कांग्रेस के जिला प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पार्टी जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह के नगर आगमन पर कांग्रेस नेत्री आरती बाजपेई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
जिला प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार देश की गरीब जनता के मूलभूत मुद्दों को हल करने में असफ ल साबित हुई है।
उन्होंने मौजूदा सरकार पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रहार करते हुए कहा कि खाद, बीज और डीजल के भाव आसमान छूने लगे हैं। आवारा जानवर किसानों के खेत में खड़ी फ सल को बर्बाद कर रहे हैं। जगह जगह स्थापित अस्थायी गोशाला चारा पानी के अभाव के चलते निरर्थक साबित हो रहे हैं। हालात यहां तक आ पहुंचे है कि किसान खेती किसानी छोड़कर शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि रोजमर्रा उपभोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे आम जनता की आर्थिक कमर टूट गई है। जनता देश में राजनीतिक बदलाव की इच्छुक है और वह विकल्प के रूप में कांग्रेस पार्टी की ओर देख रही है। स्वागत करने वालों में शैलेंद्र शुक्ला, जंगबहादुर सिंह, शंकरलाल सिंह, राकेश, हरिपाल, सलमान अहमद, मंसूर अली व संजीव लाल भी शामिल रहे।