फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Narrow culverts causing traffic jams will be widened

Unnao News: फंदे से लटका मिला श्रमिक का शव

Fri, 26 Jan 2024 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Narrow culverts causing traffic jams will be widened
हसनगंज। कोतवाली के पंचम खेड़ा गांव में श्रमिक का शव घर के पीछे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से बीमारी से परेशान था है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली के पंचम खेड़ा गांव निवासी बबलू (32) मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। गुरुवार सुबह उसका शव घर के पीछे चिलवल के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। शव देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पत्नी राजवती ने पुलिस को बताया कि पति पेट की बीमारी से परेशान थे। शायद इसी वजह से आत्महत्या की है। बताया कि उनका इलाज चल रहा था, इसके बाद भी मजदूरी करने लखनऊ जाते थे।
विज्ञापन

बुधवार को मजदूरी करके लौटने के बाद खाना खाया और कमरे में सोने चले गए। गुरुवार सुबह, पति बिस्तर पर नहीं थे। काफी देर तक न आने पर तलाश शुरू की तो घर के पीछे पेड़ में शव लटका मिला। मृतक के चार बच्चों में लक्ष्मी, शिवा, शिवांगी और सत्यम हैं। मौत से पत्नी राजवती, मां सावित्री सहित पूरा परिवार बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता सीताराम की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच और पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed