फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Narrow culverts causing traffic jams will be widened

Unnao News: जाम की वजह बनीं संकरी पुलिया होंगी चौड़ी

Fri, 26 Jan 2024 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Narrow culverts causing traffic jams will be widened
उन्नाव। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर रोजाना लगने वाला जाम मुसीबत बन गया है। 70 किलोमीटर के दायरे में पांच संकरी पुलिया इसकी मुख्य वजह हैं। लोकनिर्माण विभाग ने इन पुलियों की चौड़ाई बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। इस पर 5.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

एक पुलिया के चौड़ीकरण की मंजूरी मिल गई हैं। शेष के लिए इस्टीमेट भेजा गया है। पुलियों का चौड़ीकरण होने से मार्ग से सीधे जुड़ने वाली तीन तहसील क्षेत्रों की करीब दस लाख आबादी को आवागन में सुविधा होगी। इससे उन्नाव-हरदोई मार्ग के बीच वाहनों का यातायात सुगम होगा।
विज्ञापन

उन्नाव-हरदोई मार्ग की जिले की सीमा में लंबाई 70 किलोमीटर है। पांच साल पहले मार्ग का चौड़ीकरण पूरा हो गया था, लेकिन मार्ग पर पड़ने वाली आठ संकरी पुलियों में से पांच की अभी तक चौड़ाई नहीं बढ़ाई जा सकी है। इन पुलियों की चौड़ाई सिर्फ पांच मीटर होने से भारी वाहन एक-एक करके ही निकल पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे यातायात की रफ्तार सुस्त रहती है और वाहनों की संख्या अधिक होने पर लंबा जाम लग जाता है। सदर तहसील क्षेत्र में दोस्तीनगर नहर पुलिया, सफीपुर तहसील में पड़ने वाली भदनी नदी पुलिया, सफीपुर तहसील में गंदा नाला पुलिया, बांगरमऊ तहसील में शारदा नहर पुलिया सहित कुल पांच पुलिया की चौड़ाई पांच मीटर से बढ़ाकर 12 मीटर करने का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजा है।
पीडब्ल्यूड़ी के एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि सफीपुर तहसील क्षेत्र में पड़ने वाली भदनी पुलिया के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिल गई है। इस पर एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। सदर तहसील क्षेत्र के दोस्तीनगर व थाना गांव के बीच स्थित शारदा नहर पुलिया पर भी एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

निर्माण से पहले बनेगी सर्विस रोड
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर अत्यधिक यातायात होने से काम शुरू करने में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। निर्माण के कारण यातायात प्रभावित न हो इसके लिए पुलिया का काम शुरू करने से पहले दोनों तरफ के यातायात के लिए सर्विस रोड बनाई जाएगी।

भदनी पुलिया का निर्माण शुरू करने के लिए निर्माण एजेंसी ने सर्विस रोड बनाने के लिए नापजोख शुरू की लेकिन खेतों में किसानों की फसलें होने के कारण किसानों ने विरोध किया। एक्सईएन ने बताया कि इस समस्या का हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed