{"_id":"602c0f2f8ebc3ee9575f3baa","slug":"name-of-fighter-written-on-toilet-wall-unnao-news-knp6122842152","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय की दीवार पर लिखा सेनानी का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय की दीवार पर लिखा सेनानी का नाम
विज्ञापन
सामुदायिक शौचालय की दीवार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाम पेंट करवाने के बाद जांच करते बीडी?
- फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। गांव अरगूपर में बने सामुदायिक शौचालय की दीवार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाम लिखवा दिया गया। इस मामले ने तूल पकड़ लिया। सेनानी पुत्र ने इसकी शिकायत डीएम से की तो उन्होंने मामले की जांच के लिए बीडीओ को मौके पर भेजा। बीडीओ ने दीवार से नाम हटवाया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सूरज प्रसाद मिश्रा अरगूपुर के रहने वाले थे। गांव में पंचायतीराज विभाग द्वारा बनवाए गए सामुदायिक शौचालय की दीवार पर सेनानी का नाम पेंट से लिखवा दिया गया। मामले की जानकारी सेनानी पुत्र वंश गोपाल मिश्रा को हुई तो उन्होंने इस पर नाराजगी जताई।
डीएम रवींद्र कुमार ने बीडीओ बांगरमऊ अमित कुमार को जांच के लिए भेजा। बीडीओ ने गांव जाकर पेंट से नाम लिखा देखा तो तुरंत श्रमिकों को बुलाकर नाम पर पेंट कराया। सेनानी आश्रित वंश गोपाल मिश्रा का कहना है कि शौचालय की दीवार पर नाम लिखवाने से उनका परिवार आहत है। प्रशासन को चाहिए था कि पिता के नाम से स्मारक पार्क, सड़क या गेट बनवाते। आश्रित पुत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पिता के नाम से ग्राम सभा में गेट बनवाने और हुलासीकुआं-बेहटा मार्ग का नामकरण कराने की मांग की है। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि दीवार से नाम हटवा दिया गया है। बीडीओ से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।