{"_id":"63c9847948f9255fd8496a95","slug":"na-unnao-news-c-12-1-49709-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कोटे तक खाद्यान्न पहुंचाने में घटतौली, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कोटे तक खाद्यान्न पहुंचाने में घटतौली, चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
फोटो-15
परिचय-होटल पर खड़े ट्रक के चालक से पूछताछ करते जिला पूर्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद।
कोटे तक खाद्यान्न पहुंचाने में घटतौली, चार पर रिपोर्ट
- हसनगंज के कई कोटेदारों तक खाद्यान्न न पहुंचने की जांच करने एफसीआई गोदाम गए थे डीएसओ
- वापस लौटने पर दही थानाक्षेत्र में एक होटल पर खाद्यान्न लदे खड़े मिले तीन ट्रक, वजन कराने पर कम मिला राशन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनिक। कोटे तक खाद्यान्न ले जाने वाले ट्रकों से घटतौली करने के मामले में पूर्ति निरीक्षक ने परिवहन ठेकेदार और तीन चालकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत खाद्यान्न वितरण करने की तारीख 6 से 16 जनवरी निर्धारित थी। हालांकि उठान में समस्या आने के कारण तारीख बढ़ाकर 18 जनवरी कर दी गई थी। वहीं दही चौकी के एफसीआई गोदाम के प्रेषण प्रभारी सिंगल स्टेज ने जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) रामेश्वर प्रसाद को अवशेष राशन की शत प्रतिशत निकासी 16 जनवरी को कर देने की जानकारी दी। जबकि हसनगंज पूर्ति निरीक्षक ने डीएसओ को बताया कि उनके क्षेत्र के कई कोटेदारों के यहां खाद्यान्न नहीं पहुंचने की जानकारी दी। वहीं परिवहन ठेकेदारों ने सभी ट्रकों के क्षेत्र में पहुंचने की जानकारी दी। डीएसओ इसकी जानकारी करने एफसीआई गोदाम पहुंच गए। यहां पर प्रभारी सागर पोरवाल ने पूरे खाद्यान्न की उठान हो जाने की बात कही। यहां से वापस लौटते समय डीएसओ को एक ढाबे के पास तीन ट्रक खाद्यान्न लदे खड़े दिखे। रुककर चालकों से पूछा तो बताया कि एफसीआई से चावल की बोरियां लेकर हसनगंज के लिए निकले थे। इसी बीच परिवहन ठेकेदार में. बजरंग कंस्ट्रक्शन के मालिक अभिषेक यादव ने मुनीम व लेबर के न आने तक ट्रक हसनगंज न ले जाने को कहा। इस कारण वह 15 जनवरी से यहां पर खड़े हैं। डीएसओ ने तीनों ट्रकों को वापस एफसीआई ले जाकर तौल कराई तो गोदाम से निकासी और वापस लाने में तीन क्विंटल चावल कम मिला। डीएसओ ने पूरी रिपोर्ट डीएम को भेजी। जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक रवि प्रकाश वर्मा ने ट्रक चालक नरेंद्र, सुशील, प्रेमशंकर और परिवहन ठेकेदार अभिषेक यादव के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 की रिपोर्ट दर्ज कराई है।