फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   murderd wife and hanged himself

पत्नी की हत्या कर झूला फांसी पर

Fri, 04 Mar 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 04 Mar 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
murderd wife and hanged himself

शहर कोतवाली के मोहल्ला शिवनगर में किराए पर रह रहे युवक ने बुधवार रात पत्नी की हत्या कर दी और खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। दोनों अकेले रहते थे। इससे घटना की वजह पता नहीं चल सकी। घर के बाहर खेल रहे बच्चों ने दरवाजे के नीचे से झांक कर देखा तो घटना का खुलासा हुआ। लोगों की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक समेत कई पुलिस अधिकारी और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन

मोहल्ला शिव नगर निवासी छम्मीलाल गुप्ता के मकान में किराए का कमरा लेकर रह रहे दंपति के शव उनके ही कमरे में मिले। युवक शिवमंगल (30) पुत्र वीरेंद्र सिंह कानपुर के सचेंडी थानाक्षेत्र के भीमसेन का रहने वाला था। वह पत्नी सुमन (28) के साथ करीब 15 दिन पहले ही यहां रहने आया था। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक सुमन, दही चौकी स्थित मांस निर्यातक फैक्ट्री एग्रोफूड्स में काम करती थी। शिवमंगल कानपुर में किसी जैन फैक्ट्री में सिलाई कारीगर था।
विज्ञापन

आसपास के लोगों के मुताबिक बुधवार रात एक बजे दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। कुछ देर तक शोर मचा, फिर शांत हो गया। सुबह दरवाजा नहीं खुला और पति-पत्नी में से कोई भी बाहर नहीं निकला। देर शाम घर के बाहर खेल रहे बच्चों ने लोहे के दरवाजे के नीचे बनी जाली से झांककर देखा तो युवक का शव लटका था। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव, सीओ सिटी आरके सिंह, कोतवाली प्रभारी प्रदीप यादव, महिला दरोगा इंदू यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में लगा लोहे का दरवाजा भीतर से बंद था। इससे पुलिस खिड़की की ग्रिल तोड़कर भीतर पहुंची और तफ्तीश के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की फोनबुक में फीड नंबरों पर संपर्क किया तो मृतक के चाचा सुरेंद्र सिंह से बात हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ने आशंका जताई कि महिला का मुंह दबाकर या जहर देकर मारने के बाद युवक ने फांसी लगाई है। मृतकों के परिजन यहां पहुंच रहे हैं। उनसे बात करने के बाद ही और जानकारी हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed