{"_id":"c6748c7f40d0317f7105e1ea83f5ca77","slug":"murder-hindi-news-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके आई महिला की हत्या, खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके आई महिला की हत्या, खेत में मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 11 Mar 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
अजगैन। पति के साथ मायके आई महिला का शव गांव से करीब डेढ़ किमी दूर खेत में पड़ा मिला। गले में निशान होने से उसकी गला घोटकर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतका की मां ने अपने दामाद (मृतका के पति) पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी फरार है और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। अजगैन थानाध्यक्ष वीके मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
अजगैन थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत सरोसा के मजरा शीतलखेड़ा गांव के पास मंगलवार सुबह गेहूं के खेत में लोगों ने एक महिला का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंचे शीतलखेड़ा गांव निवासी धीरज ने मृतका की शिनाख्त सदर कोतवाली क्षेत्र के अचलीखेड़ा गांव निवासी अपनी बड़ी बहन अनीता पाल (25) पत्नी जितेंद्र के रूप में की।
विज्ञापन
मृतका की मां कुंता पाल ने बताया कि सोमवार को दिन में करीब 11 बजे उसका दमाद जितेंद्र, अनीता के लेकर घर आया था। उसके मुताबिक मायके सफीपुर के लौधोली गांव जाना था। काफी मना करने के बाद भी दामाद जितेंद्र ने उसे बाइक में बैठाया और मायके में छोड़कर शीतलखेड़ा लौट गया।
घर में मौजूद भाई धीरज के मुताबिक बहन-बहनोई के घर में होने के कारण वह देर शाम को लोखरिया गांव निवासी अपनी मौसी के यहां चला गया था। सुबह गांव के लोगों ने घटना की जानकारी दी। मृतका की मां कुंता ने पुलिस को बताया कि उसका दामाद जितेंद्र नैनीताल में खराद की दुकान में काम करता है।
उसके मुताबिक नैनीताल में उसके किसी महिला से प्रेम संबंध हैं। पूजा साथ चलने की बात कहती थी तो जितेंद्र उसे हर बार टाल देता था। सोमवार रात को घर में अकेला पाकर उसने पूजा की हत्या कर दी। अजगैन थानाध्यक्ष वीके मिश्रा ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस को शक वारदात में कोई और भी शामिल
उन्नाव। घटना के खुलासे में जुटी पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है कि बेटी और दामाद के घर पहुंचने कुछ ही देर बाद मृतका की मां अपने मायके और शाम को भाई अपनी मौसी के यहां चला गया। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या करना और शव को डेढ़ किमी दूर ले जाकर फेंकना कोई अकेले नहीं कर सकता। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
मई 2013 में हुई थी शादी
उन्नाव। मृतका की मां कुंता पाल ने बताया कि उसके पति राधेलाल गुजरात में काम करते हैं। मौजूदा समय में वह गुजरात में ही हैं। मई 2013 में उसने अपनी बेटी अनीता की शादी जितेंद्र के साथ की थी।
जेवर-नगदी लूट ले जाने का आरोप
उन्नाव। मृतका के भाई धीरज के मुताबिक बहन की हत्या करने के बाद उसका बहनोई घर में रखी 25 हजार की नगदी और दो लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर भी लूट ले गया।