{"_id":"8ae87d281a654de9af3d3a71d38b3202","slug":"municipality-president-flanked-by-the-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका अध्यक्ष का जनता ने किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका अध्यक्ष का जनता ने किया घेराव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड संख्या तीन की क्षेत्रीय जनता मंगलवार दोपहर नगर पालिका कार्यालय पहुंची और पालिका अध्यक्ष मनोज गुप्ता का घेराव किया। वार्ड में हो रहे नाली निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा अनियमितता बरते जाने की शिकायत कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने ईओ और जेई को मामले की जांच करने को लिखा है।
वार्ड संख्या तीन में रहने वाले बिप्र नारायण तिवारी, सरजू प्रसाद, देश राज, नीरज, निर्मला, आशा देवी, मीरा, रमा, रानी, देश कुमारी सहित अन्य लोगों ने पालिका अध्यक्ष का पालिका परिसर में घेराव कर नारेबाजी करते हुए बताया कि उनके वार्ड में नाली निर्माण का कार्य एक ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है।
नाली निर्माण में पुरानी और घटिया सामाग्री का प्रयोग हो रहा है, जिससे कभी भी नाली के टूटने का डर है। क्षेत्रीय लोगों ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की और निर्माण कार्य ठीक ढ़ंग से कराएं जाने की मांग की।
विज्ञापन
वहीं वार्ड के सभासद पंकज यादव ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी पूर्व में ही पालिका अध्यक्ष को दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया कि ऐसे कई ठेकेदार है जो सभासदी की आड़ में अपने नाते रिश्तेदारों के नाम से ठेकेदारी कर पालिका के राजस्व को चूना लगा रहे है। पालिका अध्यक्ष ने ईओ और जेई से स्थलीय निरीक्षण कराने की बात कही जिसके बाद मामला शांत हुआ।