{"_id":"7bfca5845ecae381bc7a9c271c8806ea","slug":"municipal-employees-will-return-the-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका लौटाएगी कर्मचारियों का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका लौटाएगी कर्मचारियों का पैसा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पालिका कर्मचारियों की आरडी के रुपये पालिका 31 जनवरी तक हर हाल में जमा करवा देगी। इसके बाद अब आगे पालिका अपने कर्मचारियों के वेतन से आरडी का पैसा नहीं काटेगी और इन खातों को बंद करवा दिया जाएगा। यह आश्वासन नगर पालिकाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता व अधिशासी अधिकारी रोली गुप्ता ने कर्मचारियों को नगरपालिका बुलाकर दिया।
विज्ञापन
नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा जमा किया जाने वाला आरडी का लाखों रुपये कई माह से पालिका डाकखाने में जमा न करके गोलमाल कर रही थी। इसकी जानकारी भी कर्मचारियों को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
सूचना पर पालिकाध्यक्ष व ईओ ने शनिवार को कर्मचारियों को कार्यालय बुलाकर आश्वासन दिया कि उनके रुपये नगर पालिका के खजाने में जमा हैं। उस रुपये को 31 जनवरी तक उनके खातों में जमा करवा दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों ने तय तिथि तक शांत रहने की बात कही।
विज्ञापन
खजाने में सुरक्षित है कर्मचारियों का पैसा
उन्नाव। कर्मचारियों का जो भी पैसा उनके आरडी अकाउंट में जमा नहीं हो सका है वह सारा पैसा पालिका के खजाने में सुरक्षित है। कर्मचारियों के कुल रुपये का आकलन करवाकर 31 दिसंबर तक उनके खातों में जमा करवा दिया जाएगा। - रोली गुप्ता, ईओ, नगर पालिका उन्नाव।
नहीं होगा कर्मचारियों के साथ अन्याय
उन्नाव। कर्मचारियों का पैसा किसी कारण वश डाकखाने में जमा नहीं हो पाया था। सारा पैसा पालिका के खजाने में जमा है। सभी कर्मचारियों का रुपया उन्हें वापस किया जाएगा। किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होगा। - रामचंद्र गुप्ता, पालिकाध्यक्ष, नगर पालिका उन्नाव।