फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Municipal elections: Revision of voter list will start from October

निकाय चुनाव: अक्तूबर से शुरू होगा वोटर लिस्ट पुनरीक्षण

Thu, 15 Sep 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Revision of voter list will start from October
उन्नाव। निकाय चुनाव के लिए अक्तूबर से वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण शुरू होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी तारीख तो जारी नहीं की है लेकिन पुनरीक्षण से संबंधित प्रपत्र छपवाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में तीन नगर पालिका परिषद व 16 नगर पंचायतें हैं। इसी साल निकाय चुनाव होने हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुनरीक्षण में लगने वाले जरूरी फार्मों को छपवाने की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) वीके श्रीवास्तव ने बताया कि फार्म एक क, एक ख व एक ग की जरूरत पड़ेगी। जल्द ही प्रपत्र छपवाकर आयोग को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

फिर आयोग से मिली तारीखों व निर्देशों के बाद पुनरीक्षण कार्य शुरू होगा। उधर, सीमा विस्तार में शामिल रहीं भगवंतनगर, ऊगू, बीघापुर, सफीपुर व औरास में परसीमन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सफीपुर में काम शेष है। नवगठित तीन नगर पंचायतों लउवासिंहनखेड़ा, मवई व हिलौली में आपत्तियां व सुझावों को निस्तारित करने का कार्य भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed