फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mother of young man found bleeding accused her daughter-in-law of assault

Unnao News: लहूलुहान मिले युवक की मां ने बहू पर लगाया मारपीट का आरोप

Sun, 03 Nov 2024 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mother of young man found bleeding accused her daughter-in-law of assault
उन्नाव। एक सप्ताह पहले खून से लतपथ बेहोशी हालत में मिले युवक की मां ने बहू पर प्रॉपर्टी को लेकर विवाद का आरोप लगाते हुए मारपीट की बात कही है। कहा कि मारपीट में किराएदार भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के लालपुर गांव निवासी गंगादेई पत्नी राम सिंह के दो बेटे हैं। बड़े बेटे बुद्धिलाल की पहली पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। उसकी दूसरी शादी सदर कोतवाली के कंजीखेड़ा गांव निवासी रामदुलारी से हुई थी। गंगादेई के मुताबिक बहू बेटे के हिस्से की प्रॉपर्टी अपने नाम करने के लिए आए दिन विवाद करती है। यही नहीं पहली पत्नी के बच्चों को भी उसने घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

26 अक्तूबर की दोपहर बहू ने किराए पर रह रहे दो किरायेदारों के साथ मिलकर बेटे के साथ गाली गलौज और मारपीट की। बाद में धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। लखनऊ के निजी अस्पताल में बेटे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शरद कुमार ने बताया की मां की तहरीर पर पत्नी और दो किरायेदारों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
-----------
रॉकेट पटाखा छुड़ा रहे थे बच्चे, दुकानदार के चेहरे पर लगा
उन्नाव। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के महनौरा गांव निवासी अजय दोहरे के घर पर बच्चे शनिवार शाम पटाखे छुड़ा रहे थे। तभी 12 राउंड वाला रॉकेट जलाते ही डिब्बा पलट गया और रॉकेट सामने दुकान में बैठे मैकू के चेहरे पर जा लगे। अजय ने उन्हें डॉक्टर के पास पहुंचाया और इलाज कराया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed