फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Moped-bike collision, child dies, four injured including mother, aunt

Unnao News: मोपेड-बाइक में टक्कर, बच्चे की मौत, मां, बुआ सहित चार घायल

Thu, 30 May 2024 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Moped-bike collision, child dies, four injured including mother, aunt
उन्नाव। हाईवे पर अवैध कट से निकल रहे मोपेड सवार से बाइक टकरा गई। हादसे के वक्त बाइक पर दो बच्चों सहित पांच लोग बैठे थे। मां की गोद से गिरकर पांच माह के बच्चे मौत हो गई। मां-बुआ सहित चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के थाना भोजपुर के गांव रुस्तमपुर निवासी संजू सिंह की पत्नी गीता कानपुर के कल्याणपुर निवासी बहन बेला के बेटे रोहित की शादी में शामिल होने जा रही थी। बाइक लखनऊ के मोहनलालगंज निवासी बहनोई नन्हेलाल (32) चला रहे थे। बाइक पर गीता (24) व उसकी गोद में पांच माह का बच्चा कार्तिक, नन्हेलाल की पत्नी पत्नी किरन (26), उनका बेटा मानव (2) भी बैठे थे। सुबह करीब 11 बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सदर कोतवाली के शेरअलीखेड़ा गांव के पास अवैध कट से अचानक मोपेड सवार बुजुर्ग सामने आ गया और नन्हेलाल बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। दोनों वाहनों में टक्कर हो गई और सवार लोग सड़क पर गिरकर कुछ दूर तक फिसलते चले गए।
विज्ञापन

गीता की गोद से गिरे पांच माह के बेटे कार्तिक की मौत हो गई। जबकि बाकी चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों वाहन कब्जे में लिए गए हैं। बाइक सवार ने नियमों का उल्लंघन भी किया है। हादसे के बाद चालक मोपेड छोड़कर भाग गया है। उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में विवाद, संजू ने दीवार में पटका सिर
पांच माह के इकलौते बेटे की मौत की सूचना पर संजू सिंह जिला अस्पताल पहुंचा। वहां बेटे का शव देख वह बिलख पड़ा। बोला कि मना किया था कि एक बाइक पर इतने लोगों को लेकर न जाओ, लेकिन किसी ने बात नहीं मानी। इस पर परिजनों में आपस में विवाद भी शुरू हो गया। इमरजेंसी में हंगामा देख डॉक्टर ने सभी को बाहर निकाला। बेटे की मौत से आहत संजू ने दीवार में अपना सिर पटक दिया। इससे उसके सिर से खून निकलने लगा। आनन-फानन उसका इलाज किया गया। वहीं, बेटे का शव देख मां गीता गुमसुम सी बैठी रही।


परिजनों में कोहराम, नहीं हुई शादी
हादसे में कार्तिक की मौत की सूचना जैसे ही कानपुर स्थित शादी वाले घर में पहुंची खुशियां मातम में बदल गईं। परिजन और रिश्तेदार आनन-फानन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सभी ने मृतक के माता पिता को सांत्वना देते रहे। मृतक के फूफा नन्हें ने बताया कि परिजनों ने शादी रोक दी है। अब आगे की तारीख निकलने पर विवाह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed