फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Moon visible, Eid today

Unnao News: चांद दिखा, ईद आज

Thu, 11 Apr 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Moon visible, Eid today
उन्नाव। ईद का चांद नजर आते ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई। चांद दिखने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


माहे मुकद्दस रमजान के रोजों के बाद बुधवार शाम ईद का चांद देखा गया। इफ्तार के बाद लोग अपने घर और मस्जिदों की छतों पर जाकर ईद का चांद देखकर दुआएं मांगी। इसके बाद से लोगों में एक दूसरे को फोन पर चांद निकलने की खुशखबरी सुनाई। मस्जिदों से भी चांद निकल आने की पुकार की गई।

चांद दिखने के बाद लोगों के गले मिलकर बधाई देने का सिलसिला जारी हो गया। जो रोजेदार मस्जिदों और घरों में बैठ कर खुदा की इबादत में मशगूल थे वह भी चांद निकलने के बाद बाहर आए और लोगों से मिले। शाम को पूरे शहर में चहलकदमी दिखी। बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई। लोग कपड़े, जूते, सिंवई, मेवा व खोया आदि की खरीदारी करते देखे गए। वहीं महिलाएं ज्वैलरी आदि की खरीदारी करती नजर आईं। ईद की नमाज बड़ी ईदगाह सहित शहर की अधिकांश मस्जिदों में अदा करने की तैयारियां की गई हैं। चांद की तस्दीक शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने करते हुए सभी को ईद की मुबारकबाद पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed