फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   MLC met the Chief Minister, raised the issue of old pension

Unnao News: मुख्यमंत्री से मिले एमएलसी, उठाया पुरानी पेंशन का मामला

Fri, 01 Aug 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 01 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
MLC met the Chief Minister, raised the issue of old pension
उन्नाव। एमएलसी (स्नातक विधायक) अरुण पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पुरानी पेंशन मामले में विचार करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एमएलसी अरुण पाठक ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से विशिष्ट बीटीसी के शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ देने पर विचार करने का अनुरोध किया। विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी के पत्र का हवाला देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि जिन अध्यापकों की भर्ती का विज्ञापन मार्च 2004 से पहले निकला था, उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाना चाहिए। एमएलसी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले में विचार का आश्वासन दिया है।
-----
डीआईओएस को सौंपा तीन सूत्रीय मांग पत्र
उन्नाव। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के पदाधिकारियों ने संरक्षक व शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह के नेतृत्व में जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित तीन सूत्रीय मांगपत्र डीआईओएस को सौंपा। मांग की कि वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं कुशल श्रमिक के बराबर सम्मानजनक मानदेय राजकीय कोष के माध्यम से भुगतान किया जाए। पुरानी पेंशन योजना से वंचित समस्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए वेतन से वंचित तदर्थ शिक्षकों को वेतन दिया जाए। शिक्षक विधायक ने कहा कि वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की सेवा, सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। पुरानी पेंशन अवकाश प्राप्त के बाद एकमात्र सहारा होता है। इससे शिक्षक/कर्मचारी अपने जीवन को आगे बढ़ा सकता है। कहा कि तदर्थ शिक्षकों को वेतन से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। इस दौरान प्रदेशीय मंत्री रमाशंकर मिश्रा (मुन्ना), मंडल संयोजक वीरेंद्र विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष हरिहरप्रसाद दीक्षित, जिला मंत्री रामशंकर, कोषाध्यक्ष सत्य नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

-----
बीईओ ने की सात बिंदुओं पर बैठक
पुरवा। ब्लाक सभागार में बीईओ सुरेश कुमार ने प्रधान एवं इंचार्ज शिक्षकों के साथ सात बिंदुओं पर बैठक की। बीईओ ने कहा कि समय सारणी ऑनलाइन करके कक्षावार चस्पा की जाए। विद्यालयों में अध्यापन कार्य कराते हुए प्रति पीरियड घंटी बजाई जाए। नवोदय फॉर्म और इंस्पायर अवार्ड फार्म अधिक से अधिक भरवाए जाएं। कार्य पुस्तिका और शिक्षक संदर्शिका का प्रयोग किया जाए। प्रत्येक विद्यालय में बुक बैंक तैयार किया जाए। इस दौरान संतोषी नंदन शुक्ला, आलोक अवस्थी, ममता त्रिपाठी, सुनीता, उमा, ज्योति, प्रदीप व सोनम सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed