फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Missing priest's body found lying in a well

मंदिर जाने के लिए निकले पुजारी का कुएं में मिला शव

Sat, 29 Oct 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Missing priest's body found lying in a well
सोनिक। घर से ठाकुर बाबा मंदिर जाने के लिए निकले पुजारी का शव दूसरे दिन घर से पांच मीटर दूर कुएं में मिला। रात में घर न पहुंचने पर परिजन खोजते रहे पर कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पानी भरने गए ग्रामीणों ने शव देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
दही थानाक्षेत्र के मुर्तजानगर गांव निवासी श्यामलाल (70) गांव के बाहर बने ठाकुर बाबा मंदिर में पुजारी थे। गुरुवार को वह घर से मंदिर जाने के लिए निकले थे पर मंदिर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

रात में घर न आने पर परिजनों ने खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को परिजन तलाश कर ही रहे थे तभी ग्रामीणों ने शव कुएं में शव पड़ा देखकर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्का इंचार्ज अखिलेश यादव ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। मृतक के भतीजे कृष्ण कुमार ने बताया कि चाचा शराब के लती थे।
बेटियों की शादी के बाद जमीन बेची थी और उसी पैसे से शराब पीते रहते थे। परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है।
एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि भतीजे ने शराब का लती बताया। बेटियों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है। खुले कुएं को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed