फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   missing person dead body found hanged in plot

Unnao: लापता युवक का प्लाट में मिला शव, परिजनों ने पुलिस पर तलाश में लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

Sun, 18 Sep 2022 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
missing person dead body found hanged in plot
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
उन्नाव जिले में बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के तकिया गांव से तीन दिन से लापता युवक का शव शनिवार दोपहर प्लाट में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस पर तलाश में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया। हत्या का आरोप लगाने पर एएसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया।
विज्ञापन


तकिया निवासी शमीम ऊर्फ प्रधान (42) तकिया चौराहे पर ठेलिया लगाता था। 14 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे से वह लापता था। बड़े भाई अनीस ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार दोपहर ठेले से करीब पंद्रह मीटर दूर शमीम का शव प्लाट में मिला। भाई ने आरोप लगाया कि तलाशी के दौरान शव वहां नहीं दिखा था।
विज्ञापन


उसने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। कहा कि अगर पुलिस उसी दिन से तलाश शुरू करती तो उसकी जान बच जाती। नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया तो पत्थर फेंके गए। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। मामला शांत न होते देखकर एएसपी शशिशेखर सिंह ने मृतक के परिजनों से बात की। समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
जिला अस्पताल के डॉ. विनीत कुमार वर्मा और डॉ. शोभित अग्निहोत्री ने शमीम के शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट के मुताबिक मौत तीन दिन पहले हुई थी। कोई चोट नहीं मिली है। इससे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा सुरक्षित किया गया है। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि विसरा की फोरेंसिक लैब से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed