{"_id":"6136e8888ebc3ef96f0ec9c8","slug":"missing-child-s-body-found-unnao-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या हादसा: उन्नाव में मचा हड़कंप, लापता मासूम का शव कुएं में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या हादसा: उन्नाव में मचा हड़कंप, लापता मासूम का शव कुएं में मिला
Tue, 07 Sep 2021 10:02 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:02 AM IST
सार
उन्नाव में दो दिन से लापता चार वर्षीय बच्चे का शव एक कुएं में मिला है। इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव में रविवार सुबह से लापता चार वर्षीय बच्चे दीपांशु का शव घर से करीब 200 मीटर दूर एक कुएं में मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना घरवालों को देने के साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही पुलिस लोगों से पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन
कुछ संदिग्धों पर पुलिस की नजर है, लेकिन अभी तक यह हादसा है या हत्या इसको लेकर कोई भी बयान नहीं आया है। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि मासूम की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया हो, जिससे की हत्या को हादसे का रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
उधर, इस घटना से पीड़ित परिवार और इलाके में लोगों में आक्रोश भी है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची है। एएसपी व सीओ भी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन