फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mini stadium and Ayurvedic hospital to be built in Safipur

सफीपुर में बनेगा मिनी स्टेडियम व आयुर्वेदिक चिकित्सालय

Fri, 11 Oct 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mini stadium and Ayurvedic hospital to be built in Safipur
विकास भवन सभागार में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते डीएम। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा बैठक में सफीपुर विकासखंड में मिनी स्टेडियम व आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना किए जाने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से इससे संबंधित विषयों पर विस्तार से वार्ता की और जल्द काम शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकासभवन सभागार में गुरुवार को आयोजित बैठक में बीघापुर में सौ बेड वाले विशिष्ट अस्पताल, विधानसभा क्षेत्र बांगरमऊ, मोहान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और विधानसभा क्षेत्र भगवंतनगर व उन्नाव में राजकीय इंटर कालेज की स्थापना पर चर्चा की गई। डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने लोगों को आफ लाइन आवेदन को आनलाइन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने, छात्रवृत्ति, सामूहिक विवाह, पेंशन, 181 महिला हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, एनआरएलएम, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि पर चर्चा की। कहा कि अधूरे निर्माण कार्यों की प्रगति में तेजी लाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी को आधार सीडिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई तेज करने को कहा। सीडीओ प्रेमरंजन सिंह ने समस्त अधिकारियों को पात्रों को लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ देने के कड़े निर्देश दिए। कहा कि शिकायत पर संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वृद्धावस्था में लंबित वाद नहीं आने चाहिए। रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति के लिए विभाग को निर्देशित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए परियोजना अधिकारी डूडा को समस्त आवासों का निरीक्षण स्वयं करने के निर्देश दिए। एसपी एमपी वर्मा, डीडीओ आरयू द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजदीप वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed