फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Milk vehicle crushed dhaba operator, death

Unnao News: दुग्ध वाहन ने ढाबा संचालक को कुचला, मौत

Thu, 02 Mar 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 02 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Milk vehicle crushed dhaba operator, death
लालगंज (रायबरेली)/उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर गांव के निकट दुग्ध वाहन की टक्कर से ढाबा संचालक की मौत हो गई। वहीं, पिता ने रायबरेली के ही कुछ लोगों पर रंगदारी न देने पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पिता ने बेटे के शव को सीएचसी से पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का भी विरोध किया। सीओ महिपाल पाठक के समझाने पर राजी हुए। सीओ ने कहा कि पिता की तहरीर के अनुसार केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्नाव शहर में टाइप-टू कॉलोनी निवासी ब्रजेश सिंह विकास विभाग में कार्यरत हैं। वर्तमान में वह सरोसी ब्लाक में वाहन चालक हैं। उनका पुत्र प्रद्युम्न सिंह उर्फ नितिन (28) कार से बुधवार को रायबरेली की तरफ आ रहा था। मधुकरपुर गांव के पास सामने से आ रहे दुग्ध वाहन ने कार को टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक दुग्ध वाहन लेकर फरार हो गया। युवक यहां बसंतपुर कठोइया के बनपुरवा में अपनी मौसी के यहां रहकर रायबरेली रोड पर ढाबा चलाता था। बुधवार को ही उसकी मौसेरी बहन की विदाई हुई थी। हादसे से शादी समारोह में मातम का माहौल पसर गया। मृतक के छोटे भाई अक्षत सिंह कांग्रेस नेता हैं। हादसे के बाद पिता ब्रजेश सिंह, मां मुन्नी सिंह सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed