{"_id":"68910bbf431a0d75150260df","slug":"mid-term-adverse-entry-given-to-two-ado-panchayats-unnao-news-c-221-1-sknp1055-134992-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दो एडीओ पंचायत को दी मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दो एडीओ पंचायत को दी मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि
Tue, 05 Aug 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की आख्या समय से अपलोड न करने पर डीपीआरओ ने दो सहायक विकास अधिकारियों (एडीओ) पंचायत को मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर ब्लाकस्तरीय अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। शिकायतों की आख्या समय से अपलोड न किए जाने से अक्सर प्रकरणों के डिफाल्टर श्रेणी में दर्ज हो जाने की आशंका बनी रहती है। ऐसे ही दो मामलों के निस्तारण में सुमेरपुर ब्लाक के एडीओ पंचायत अनिल राणा व बिछिया के संदीप मिश्रा ने लापरवाही बरती।
इन अधिकारियों ने विकासखंडस्तरीय व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रतिदिन अपडेट रिपोर्ट भी नहीं डाली और न ही फोन करने के बाद भी समय से आख्या ही अपलोड की। इसी कारण दोनों एडीओ को मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गई है। साथ ही मामले में तीन दिन में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।