फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   medical team ke ssth jaiygi police

मेडिकल टीम के साथ पहुंचेगी पुलिस, अभद्रता पर होगी कड़ी कार्रवाई

Tue, 07 Apr 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
medical team ke ssth jaiygi police
उन्नाव। कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच को मेडिकल टीम के साथ अब पुलिस फोर्स जाएगा। अभद्रता होने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। एसपी ने सभी थाना-कोतवाली पुलिस को इसके निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में अरजानीपुर में गुड़गांव से आए युवक की जांच करने पहुंची आशा पिंकी के साथ अभद्रता की गई थी। जिस पर उसने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी तरह जिले में अन्य जगहों पर ही डॉक्टरों की टीम व आशा के साथ अभद्रता की सूचनाएं आईं। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि कोरोना से निपटने में डॉक्टरों की टीम का विशेष योगदान है। ऐसे में यदि कोई भी उनके साथ अभद्रता करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब मेडिकल टीम की सुरक्षा के लिए इस तरह की सूचनाएं मिलने पर पुलिस उनके साथ जाएगी। सभी थाना व कोतवाली प्रभारियों को इसके निर्देश दे दिए गए हैं। बाहर से आने वाले या कोराना के संदिग्ध मरीज की सूचना मिलने पर मेडिकल टीम को पुलिस को सूचना देनी होगी। सूचना मिलते ही तत्काल एसओ पुलिस टीम को मेडिकल टीम के साथ मौके पर भेजेंगे। बताया कि कहीं भी पुलिस की लापरवाही की सूचना मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed