{"_id":"65984f13f2ba2390360d0038","slug":"maximum-temperature-dropped-due-to-half-an-hour-of-rain-cold-increased-unnao-news-c-221-1-sknp1055-8189-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आधे घंटे की बारिश से अधिकतम तापमान गिरा, ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आधे घंटे की बारिश से अधिकतम तापमान गिरा, ठंड बढ़ी
Sat, 06 Jan 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। आधा घंटा की तेज बारिश से अधिकतम पारे में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ा। बर्फीली हवाओं ने गलन और बढ़ा दी। राहगीरों ने जहां भी अलाव देखे, वहां ठंड दूर भगाते नजर आए।
शुक्रवार की सुबह से बादल छाए रहे, धूप न निकलने से दोपहर दो बजे के बाद बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटा की तेज बारिश से अधिकतम तापमान 18 से घटकर 17 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड गया। बारिश के बीच में ही बर्फीली हवाएं चलने लगीं। पूरे दिन धूप न निकलने से गलन बढ़ गई।
घरों में भी पूरे दिन ब्लोअर चलते रहे। ग्रामीण इलाकों में भी लोग आग जलाए हाथ पैर सेंकते रहे। बुजुर्ग व बच्चे ब्लोअर के आसपास ही बैठे रहे। जैसे ही शाम ढली वैसे ही ठंड का प्रकोप अचानक और बढ़ गया। लोग भी जल्दी ही कामधंधा निपटाकर घर पहुंच गए।
विज्ञापन
अचानक शुरू हुई बारिश, लग गया जाम
शुक्रवार दोपहर अचानक बारिश शुरू हो गई। बड़े व छोटे चौराहे पर बारिश से बचने के लिए लोगों के बीच होड़ मच गई। जिससे जाम लग गया। कुछ लोगों ने जल्दी निकलने के चक्कर में आड़े तिरछे वाहन लगा दिए जिससे जाम और लंबा खिंच गया। जाम में फंसे लोग बारिश में भीग गए।