{"_id":"670447a7036086109b0cb9a6","slug":"mathuras-vishwajeet-becomes-dangal-kesari-unnao-news-c-12-knp1023-855809-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: Copy - मथुरा के विश्वजीत बने दंगल केसरी (हरदोई, कन्नौज के लिए)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: Copy - मथुरा के विश्वजीत बने दंगल केसरी (हरदोई, कन्नौज के लिए)
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। ग्राम पंचायत सादुल्लापुर में सोमवार को आयोजित दंगल में पहलवानों ने दांवपेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। आखिरी कुश्ती में मथुरा के विश्वजीत ने बदरका के सुलखान को हराकर दंगल केसरी का खिताब जीता।
दंगल में पहली कुश्ती में कन्नौज के आरिफ ने मल्लावां के सरबरान को हराया। मल्लावां के दानिश ने बांगरमऊ के अमित, रुरी के प्रदीप ने मुरादाबाद के आरिफ, बिल्हौर के सुनील ने गोरखपुर के बादल, शिवली के अलीबान ने बाराबंकी के बबलू व कानपुर के जावेद ने शिवराजपुर के राजेश को कड़े मुकाबले में पटकनी दी।
अंत में मथुरा के विश्वजीत, बदरका के सुलखान को हराकर दंगल केसरी बने। ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार ने सभी विजेताओं व उपविजेताओं को सम्मानित किया। दंगल में ज्ञानेंद्र सिंह, वीर प्रताप सिंह, संतकुमार, कुलदीप शुक्ला व शिवानुज पांडेय आदि मौजूद रहे।