फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   math profesar

गणित के सहायक प्रोफेसर के पद पर पवन का हुआ चयन

Wed, 08 Jan 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
math profesar
गंजमुरादाबाद। मेहनत के साथ लगन और जज्बा बुलंद हो तो बाधाएं व्यक्ति को सपने साकार करने में बाधा नहीं बनतीं। ऐसा ही क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी एक किसान के बेटे ने कर दिखाया है। लगन और मेहनत के बल पर अच्छी पढ़ाई की और लगातार प्रयास करके आईआईटी भिलाई में गणित विभाग में सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति पाई है। बेटे की सफलता से परिवार और पूरा गांव खुश है।
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद ब्लाक की ग्रामसभा रसूलपुररूरी के मजरा सलेमपुर निवासी किसान संतराम मिश्रा के बेटे डॉ. पवन कुमार मिश्रा ने कड़ी मेहनत कर आईआईटी भिलाई में गणित विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हासिल की है। डॉ. पवन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बांगरमऊ नगर के सरस्वती शिशु मंदिर से पूरी करने के बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई बांगरमऊ के सुभाष इंटर कॉलेज से की और प्रथम स्थान हासिल किया। उसके बाद स्नातक की शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से ग्रहण करने के बाद आईआईटी दिल्ली से परास्नातक की पढ़ाई पूरी की और बाद में वहीं से पीएचडी पूरी की।
विज्ञापन

फ्रांस और ब्राजील में इसका प्रशिक्षण लिया। डॉ. पवन की इस उपलब्धि ने परिवार के साथ गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पवन तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा है। किसान पिता ने बेटे की इस उपलब्धि का श्रेय उसकी मेहनत और लगन को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed