{"_id":"6a8f4656b9a53c471303e464","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-156488-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नबी पाक की शान में निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नबी पाक की शान में निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी
विज्ञापन
फोटो-29-जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद
उन्नाव। आका की आमद मरहबा, पुर नूर की आमद मरहबा, नारा-ए-तकबीर और नारा-ए-रिसालत के नारे लगाते हुए हजरत मोहम्मद नबी पाक के यौमे पैदाइश की खुशी में जिले भर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। शहर, कस्बों और गांव में निकाले गए जुलूस में अकीदतमंदों ने पानी, फल आदि का वितरण किया। लोगों ने घरों में नबी पाक की बारगाह में नजर और फातिहा कर खुशियां मनाईं।
शहर की जामा मस्जिद से बुधवार दोपहर जुलूस-ए-मोहम्मदी शुरू हुआ। मौलाना नईम, फैज हसन सफवी, हाफिज शफीक, कारी नजमुद्दीन, मौलाना शुएब, मरकज सीरत कमेटी के मुइनउल हक फारुकी, अतहर अली लाले, जियाउद्दीन सिद्दकी, अफजाल अहमद, काशिफ शाह आदि की अगुवाई में जुलूस सारे शहर में शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। नबी पाक की पैदाइश की खुशी में दुरूद सलाम और नात पाक पेश करते हुए जुलूस छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, धवन रोड, दादा मियां का चौराहा, जेरधुस, कहारों का अड्डा, मुल्लन तरफ, कंजी, तकी नगर, भरत मिलाप, छतरिया कुआं होते हुए तालिब सराय मोहल्ले में जाकर समाप्त हुआ। छोटे चौराहे पर सपा नेता राजेश मिश्रा, मोहम्मद इस्माइल व मंजीत यादव ने जुलूस का स्वागत किया ।
इंसेट-1
पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस के साथ एडीएम वित्त राजस्व सुशील कुमार गोंड, एएसपी अखिलेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह व सीओ सिटी विनी सिंह भी चल रहे थे। जुलूस की ड्रोन से निगरानी भी कराई जा रही थी। जब तक जुलूस चलता रहा, तब तक अधिकारी भी मौजूद रहे। जुलूस के दौरान बड़े व छोटे चौराहे सहित अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रखी गई।
विज्ञापन
मिलाद के बाद निकाला झंडे का जुलूस
सफीपुर। मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर आफताब हैदर व अफजाल मोहम्मद फारूकी के प्रतिनिधित्व में बुधवार सुबह नौ बजे मोहल्ला कजियाना में मौलवी फजल अजीम के इमामबाड़े में आयोजित मिलाद के बाद झंडे का जुलूस निकाला गया। जुलूस मोहल्ला किलाबाजार, पड़रिया, मियाबाजार, पीरजादगान, सैय्यदवाड़ा, राहतगंज व उम्मेदाराय बाजार होता हुआ वापस इमामबाड़े पहुंचा। अंजुमन के सदस्य नफीस, आसिफ, आफाक आदि ने नात पढ़ी। चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई राजा बेटा, ताहिर अंसारी ने तबर्रुक बांटा।
मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने की अपील
बांगरमऊ। नानामऊ रोड तिराहा स्थित मस्जिद आलिम शाह से सुबह 10 बजे जुलूस निकाला गया। जुलूस लखनऊ रोड चौराहा पहुंचा, जहां उलमाए इकराम ने मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। यहां से चूड़ी वाली गली, मोहल्ला भटपुरी होते हुए जुलूस मोहल्ला मुकरियाना पहुंचा। जुलूस में शामिल लोग यहां पर दरगाह मीर सैयद अलाउद्दीन शाह मीरा बाबा के उर्स में भी शामिल हुए। पुनः मस्जिद आलिम शाह पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ। मौलाना युसूफ मलिक, हाफिज सिताब, हाफिज अल्ताफ, हाफिज दिलशाद, हाफिज व कारी अजमत अली, मौलाना रिजवान, मौलाना मोहम्मद हसन, मौलाना अब्दुल रज्जाक, इजहार खां गुड्डू, रिफाकत मिस्त्री, फरजान अली, मोहम्मद अरशद, फजलुर्रहमान आदि शामिल रहे।
जुलूस निकालकर मोहम्मद साहब को किया याद
बीघापुर। नगर पंचायत में झंडा जुलूस बड़ी मस्जिद से उठकर अंबेडकर नगर, शास्त्री नगर, आजाद नगर व शंकर नगर होते हुए बस स्टॉप से थाना कोतवाली व ब्लॉक होते हुए वापस उसी जगह पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल युवाओं ने धार्मिक झंडे और डीजे के गाने पर शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाल मोहम्मद साहब को याद किया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार सुरक्षा में मौजूद रहे। जुलूस में महिलाएं और बेटियां भी शामिल रही। जुलूस में युवक और युवती सेल्फी लेती दिखीं। जुलूस में हिंदू युवक भी शामिल दिखे।
बारावफात पर निकले जुलूस का स्वागत
हसनगंज। मोहान नगर पंचायत में बुधवार को बारावफात का जुलूस निकाला गया। लोगों ने स्वागत कर अकीदतमंदों को शर्बत, कोल्ड ड्रिंक, पानी व खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान पूर्व चेयरमैन हयात रसूल, डॉ. ताहिर, डॉ. वसीम, मोहसिन कुरैशी आदि मौजूद रहे। हिलौली पश्चिम गांव में निकले जुलूस की अगुवाई कर रहे अकीदतमंदों का कारी जावेद, आजाद, अजीज, शोएब, हाफिज व आदिल खान ने स्वागत किया। गंजमुरादाबाद में निकले जुलूस में लोगों ने नात ए पाक पढ़ते हुए दरूद ओ सलाम का नजराना पेश किया। पुरवा के मोहल्ला मियांटोला में बाग-ए-मदीना मदरसे से जुलूस की शुरुआत हुई, जो खानजादा में समाप्त हुआ। एसडीएम दिग्विजय सिंह, सीओ अरविंद चौरसिया, कोतवाली प्रभारी भवन मौर्य आदि पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।