फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Many's purse stolen in Shiv Barat, thief caught and beaten

शिव बरात में कई के पर्स चोरी, चोर को पकड़कर पीटा

Tue, 01 Mar 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Many's purse stolen in Shiv Barat, thief caught and beaten
उन्नाव। शिव बरात में भक्तों की भीड़ के बीच चोरों ने कई लोगों के पर्स पार कर दिए। बड़े चौराहे पर युवक का पर्स चुराते चोर को लोगों ने पकड़ लिया। उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी अनिवेश दीक्षित शिव बरात में शामिल होने बड़ा चौराहा गया था। भीड़ का फायदा उठाकर चोर ने उसकी जेब से पर्स पार कर दिया। अनिवेश ने बताया कि पर्स में तीन हजार रुपये, आधार व पैन कार्ड था। इस बीच एबीनगर निवासी राजू, गांधी नगर निवासी अमित तिवारी, ईदगाह निवासी सुभम पाल समेत कई लोगों के पर्स चोरी हो गए। बड़ा चौराहे पर एक युवक का पर्स चोरी करते समय चोर को लोगों ने पकड़ लिया। उसे पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed