{"_id":"571bca6d4f1c1b0f6c8b4d09","slug":"mahprapur-water-corporation-s-team-reached-the-village-five-samples","type":"story","status":"publish","title_hn":"महपरापुर गांव पहुंची जलनिगम की टीम, पांच नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महपरापुर गांव पहुंची जलनिगम की टीम, पांच नमूने लिए
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
टंकी से पानी आपूर्ति नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। सफीपुर ब्लॉक के महपरापुर गांव में कैंसर की बीमारी से एक साल में छह लोगों की मौत और कई लोगों के बीमारी की चपेट में होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने और ग्रामीणों के पानी में घातक केमिकल होने की आशंका जताने पर जलनिगम के दो अधकारी गांव पहुंचे और पानी के नमूने लिए।
मालूम हो कि सफीपुर ब्लॉक के महपरापुर गांव में कैंसर के रोगी बढ़ने से एक साल में छह लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग अभी इलाज करा रहे हैं। इस जानलेवा बीमारी के इलाज में ग्रामीण खेती और जेवर तक बेंच रहे हैं। शनिवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जलनिगम के एक्सईएन एनपी सिंह ने जेई पंकज कुमार और ओम नारायण को महपरापुर गांव भेजा।
जेई ने गांव के एक इंडिया मार्क हैंडपंप, दो हैंडपंप और दो कुओं से पानी का सैंपल लिया। जेई ने बताया कि इस पानी की जांच कराई जाएगी। अगर पानी में कोई हानिकारक केमिकल हैं लैबटेस्ट से पता चल जाएगा। ग्राम प्रधान राजू सिंह ने गांव की विकराल समस्या को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अमर उजाला को धन्यवाद दिया।