फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   lucknow kanpur expressway work started

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू

Tue, 06 Sep 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
lucknow kanpur expressway work started
उन्नाव/असोहा। लखनऊ से कानपुर के बीच प्रस्तावित एक्सप्रेसवे (एनई-6) का निर्माण शुरू हो गया है। इसके लिए 32 गांवों की 380 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है। कार्यदायी फर्म ने सोमवार को पुरवा तहसील की तूरी पंचायत में भूमि का समतलीकरण शुरू किया। अधिकारियों का कहना है कि जून 2024 तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद मात्र 45 मिनट में कानपुर से लखनऊ पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

कार्यदायी फर्म पीएनसी ने तौरा के पास यार्ड बनाया है। पुरवा के तहसीलदार विराग करवरिया, लेखपाल आशु श्रीवास्तव और पीएनसी के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उदित जैन की मौजूदगी में बुलडोजर से भूमि समतल की गई। कुछ किसानों ने मुआवजा न मिलने की बात कही तो तहसीलदार ने जल्द ही सबके खातों में मुआवजा पहुंचने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इन गांवों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे
हसनगंज तहसील के हिनौरा, हसनापुर, बजेहरा। पुरवा तहसील के तूरीछविनाथ, रायपुर, मैदपुर, मनिकापुर, तूरीराजासाहब, बछौरा, सरइया, कांथा, कुदिकापुर, बीकामऊ, सहरावां, काशीपुर। सदर तहसील के मोहिद्दीनपुर, बेहटा, अमरसस, शिवपुरग्रंट, बंथर, जगेथा, नेवरना, कड़ेर, पतारी, आंटा, कोरारीकला, करौंदी, गौरीशंकरपुर ग्रंट, पाठकपुर, जरगांव, तौरा व अड़ेरुवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने गंगा एक्सप्रेसवे का काम रोका
बिछिया। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहीत पड़रीकला गांव के किसानों की भूमि का बैनामा होने के एक वर्ष बाद भी मुआवजा जारी नहीं हुआ है। इससे परेशान किसानों ने सोमवार को एक्सप्रेसवे का काम रुकवा दिया। किसान राजेंद्र प्रसाद पांडेय, वीरेंद्र प्रसाद पांडेय, नरेश प्रसाद, सुनील तिवारी, मुकेश लोध व राम नारायण प्रजापति आदि ने बताया कि एक सप्ताह में बैनामे का भुगतान न होने पर घेराव किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed