फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lucknow-Kanpur Expressway should be ready by May-2025: RO

मई-2025 तक तैयार कर दें लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे : आरओ

Sat, 07 Sep 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Lucknow-Kanpur Expressway should be ready by May-2025: RO
उन्नाव। एनएचएआई के रीजनल अफसर ने निर्माण एजेंसी पीएनसी के अधिकारियों के साथ लखनऊ-कानपुर के बीच निर्माणाधीन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य मई-2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए। निर्माण सामग्री की ढुलाई से क्षतिग्रस्त हुए हाईवे की मरम्मत के लिए कहा। उन्होंने उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे का भी निरीक्षण किया और बाकी बचे काम को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एनएचएआई के रीजनल अफसर संजीव शर्मा ने शुक्रवार को लखनऊ-कानपुर के बीच बन रहे एलिवेटेड एक्सप्रेसवे (एनई-6) और उन्नाव-लालगंज हाईवे का निरीक्षण किया। एक्सप्रेसवे की उन्नाव में लंबाई 45.3 किलोमीटर है। एनएचएआई के निदेशक आशीष जैन व अन्य अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेसवे की सड़क का काम लगभग 30 प्रतिशत और पुल आदि का काम 80 फीसदी पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

तय समय सीमा से पहले ही बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित उन्नाव-रायबरेली हाईवे का निरीक्षण किया और लखनऊ-कानपुर हाईवे के पास गदनखेड़ा चौराहा की तरफ सर्विस रोड का काम अधूरा होने पर नाराजगी जताई। कहा कि काम जल्द पूरा कराकर रिपोर्ट दें। उन्होंने निर्माण सामग्री की ढुलाई से खराब हुई हाईवे की सड़क को भी ठीक कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
कानपुर से लखनऊ 45 मिनट में
एक्सप्रेसवे छह लेन का बनाया जा रहा है, लेकिन इसकी डिजाइन आठ लेन के हिसाब से तैयार की गई है। एक्सप्रेसवे बनने पर कानपुर से लखनऊ पहुंचने में महज 45 मिनट लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed