फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lucknow ASP inspected police recruitment examination center

Unnao News: लखनऊ एएसपी ने किया पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

Sun, 11 Aug 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Lucknow ASP inspected police recruitment examination center
उन्नाव। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर भर्ती प्रोन्नत बोर्ड की एएसपी ने केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करके तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती प्रोन्नत बोर्ड लखनऊ की एएसपी मोनिका सिंह शनिवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस लाइन पहुंची। वहां से एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद्र, एडीएम नरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ सीधे बड़ा चौराहा स्थित अटल बिहारी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंचीं। प्रधानाचार्य अजब सिंह से तैयारी के विषय में पूछा। उन्होंने बताया कि कॉलेज के दोनों गेट पर सीसीटीवी लगे हैं। कक्षा में भी सीसीटीवी लगे हुए हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर बार परीक्षा में इस स्कूल को सेंटर बनाया जाता है। एएसपी स्कूल के सामने ट्रैफिक देखकर निर्देश दिए कि परीक्षा के दिन पुलिस बल तैनात कर ट्रैफिक डाइवर्ट कराया जाए, ताकि परीक्षार्थियों को आने-जाने में परेशानी न हो। इसके बाद उन्होंने नौ परीक्षा केंद्रों पर लगे केंद्र पर्यवेक्षकों, पुलिस अधिकारियों, जीआरपी एसओ और डीआईओएस के साथ बैठक की। तैयारी का जायजा लेने के बाद कहा कि परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसलिए तैयारी समय रहते पूरी कर लें। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे, शौचालय दुरुस्त होने के साथ सीटिंग प्लान में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed