फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Lover hostage, beaten, tortured the

प्रेमी को बंधक बनाकर पीटा, दीं यातनाएं

Thu, 26 May 2016 03:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव।
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव। Updated Thu, 26 May 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
Lover hostage, beaten, tortured the
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

महिला से मिलने पहुंचे प्रेमी को पूर्व प्रेमी व पति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बंधक बना लिया और जमकर पीटा। बेहोश होने पर उसके नाजुक अंगों में भी चोट पहुंचाई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को किसी तरह बचाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मारपीट करने वाले चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इलाज के दौरान प्रेमी की हालत नाजुक है।

विज्ञापन


शहर के पीडी नगर निवासी एक महिला का पति मगरवारा स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी गैर मौजूदगी में पड़ोसी युवक ने महिला से नजदीकियां बढ़ा लीं। कुछ माह बाद महिला ने पड़ोसी युवक से भी दूरी बना ली और माखी थानाक्षेत्र में रहने वाले एक युवक के संपर्क में आ गई।
विज्ञापन


युवक मिलने के लिए अक्सर महिला के घर भी पहुंचने लगा। पड़ोसी युवक यह नागवार गुजरा। मंगलवार रात पति के ड्यूटी पर जाने के बाद महिला ने प्रेमी को घर बुलाया था। पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी ने महिला के पति को इसकी जानकारी दे दी और छिपकर बैठ गए। रात करीब 11 बजे प्रेमी महिला से मिलने पहुंचा। जैसे ही उसने दरवाजा खटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छिपे लोगों ने उसे दबोच लिया और पीटते हुए घर के कमरे में ले जाकर हाथ-पैर बांध दिए। सभी ने उसे बेरहमी से पीटा। पिटाई से वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। प्रेमी के बेहोश होने पर आरोपियों ने उसके नाजुक अंग में चोटें पहुंचाई। मोहल्ले के लोगों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।


कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से महिला के पति, पड़ोस में रहने वाले युवक समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों की माने तो रात भर बिठाने के बाद पुलिस ने पड़ोसी युवक को छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया था। जिस पर पुलिस भेजी गई थी। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed