फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   loot

ट्रक चालक-क्लीनर को पीटकर लूटा

Thu, 05 Feb 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 05 Feb 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
loot
उन्नाव। असम से अदरक लादकर दिल्ली जा रहे ट्रक को पंचर कर हथिायारबंद बदमाशों ने मारपीट कर बीस हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। पुलिस दो ट्रकों के चालकों में आपसी मारपीट का मामला बता रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कोई तहरीर देने नहीं आया।
विज्ञापन


दिल्ली के आजादपुर निवासी ट्रक चालक वीरभद्र सिंह और फैजाबाद निवासी क्लीनर आर्श मोहम्मद असम से ट्रक में अदरक लादकर दिल्ली जा रहे थे। मंगलवार रात करीब बारह बजे बदमाशों ने सड़क पर कील लगा पटरा रखकर दोनों ट्रक पंचर कर दिए। चालक और क्लीनर ट्रक का टायर बदल रहे थे तभी लाठी और तमंचों से लैस पांच बदमाश आए और दोनों के साथ मारपीट कर बीस हजार रुपये और मोबाइल लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन


पीड़ितों ने अन्य ट्रक चालकों की मदद से पुलिस को सूचना दी मगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सुबह दोनों पीड़ित थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। हालांकि पुलिस लूट की घटना से इनकार करते हुए दो ट्रक चालकों में मारपीट होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनगंज थानाध्यक्ष नजरुल हसन सिद्दीकी ने बताया कि लूटपाट जैसी कोई घटना नहीं हुई है दो ट्रकों के चालकों में किसी बात को लेकर आपस में मारपीट हो गई थी। उन्होंने बताया कि किसी ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed