फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Locust attack in Fatehpur Chaurasi and Safipur villages

फतेहपुर चौरासी व सफीपुर के गांवों में टिड्डियों का हमला

Sun, 12 Jul 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Locust attack in Fatehpur Chaurasi and Safipur villages
फतेहपुर चौरासी ब्लाक के चिरंजीवपुरवा में मक्का की फसल पर बैठे टिड्डी दल को भगाने का प्रयास करता क - फोटो : UNNAO
फ तेहपुर चौरासी/सफीपुर(उन्नाव)। गंगा एवं कल्याणी नदी के मध्य क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद टिड्डी दल ने दो तहसील क्षेत्रों के 16 से अधिक गांवों में फसलों पर हमला बोला। इस दौरान मक्का, मूंगफली, उड़द व मूंग आदि की करीब 42 बीघे में बोई गई फसलों को चट कर दिया। इसी बीच कृषि विभाग के कर्मचारी पहुंचे और किसानों के साथ मिलकर थाली, बाजा आदि बजाकर उड़ाने का प्रयास किया। कुछ समय के लिए तो दल उड़ा लेकिन सूर्यास्त होते ही फिर से वहीं पर उतरकर डेरा जमा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को टिड्डी दल कानपुर के ब्लॉक ककवन, बिल्हौर, शिवराजपुर के गांवों से होते हुए गंगा नदी पार कर फ तेहपुर चौरासी, भूलभूलियाखेड़ा, काली मिट्टी चौराहा पर जा पहुंचा। दल जाजामऊ ग्राम के ऊपर से भी निकला है। टिड्डियों ने ग्राम चिरंजीवपुरवा, परसादीपुरवा, गंगेहरा, जाजमऊ, खैरी गुरदासपुर, हरसिंहपुर, अलाउद्दीनपुर, बरधाई, पंडितखेड़ा, कोलवा, मझेरिया, अब्दुल्लापुर, समसपुर अटिया कबूलपुर, हयासपुर, सूसूमऊ व समसापुर आदि गांवों में हमला बोलकर फ सलों व बागों को नुकसान पहुंचाया है। इन गांवों के कृष्ण प्रकाश मिश्रा का आठ बीघा ढैंचा, तीन बीघा मक्का, दो बीघा आम का बाग, सत्य प्रकाश मिश्रा का आठ बीघा मक्का व धान की बेड़, शिव कुमार की तीन बीघा मक्का, सुरेश की दो बीघा, विनोद शुक्ला की दो बीघा, रामशंकर की तीन बीघा, गुड्डू की दस बीघा मक्का चट कर दिए।
विज्ञापन

सोबरन सिंह व रामऔतार अवस्थी आदि की भी फ सलों को नुकसान पहुंचा। टिड्डियों को भगाने के लिए किसानों ने थाली, घंटा बजाया। पटाखा फ ोड़ धुआं करके हो-हल्ला मचाकर भगाने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ टिड्डियां उड़कर सफीपुर की ओर निकल गईं। जहां पर कुछ गांवों में फसलों पर उतरने की कोशिश की तो वहां पर मौजूद किसानों ने ढोल, थाली बजाकर उड़ा दिया। इसके बाद टिड्डी आसीवन की तरफ उड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि टिड्डी दल ने सफीपुर व फतेहपुर चौरासी के कुछ गांवों में रात बसेरा कर लिया है। उन्हें भगाने के लिए छह टैंकर व तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियों को तैयार किया गया है। रात में ही फॉगिंग कराकर टिड्डियों को भगाने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल अभी नुकसान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। दल के उड़ने के बाद यदि किसानों ने सूचना दी तो सर्वे कराकर नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed