{"_id":"58efc88a4f1c1ba368cf8d7b","slug":"lock-at-the-wheat-purchase-center-returning-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं क्रय केंद्र पर ताला, लौट रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं क्रय केंद्र पर ताला, लौट रहे किसान
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
सुब्बाखेड़ा में बंद पड़ा पीसीएफ का गेहूं क्रय केंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सदर तहसील के न्याय पंचायत में गेहूं क्रय केंद्र का अभी तक ताला नहीं खुला है। केंद्र पर ताला लटका देख किसान मायूस होकर लौट रहे हैं। कई किसानों को अपनी जरूरत के लिए गेहूं बाजार में निर्धारित से कम दामों में बेचना पड़ रहा है।
सदर विधानसभा क्षेत्र के परियर न्याय पंचायत के आसपास के मरौंदा, पनपथा, देवीपुरवा, बंदनपुरवा, लालतुपुरवा, सुब्बाखेड़ा, करवशा, बारहली, नयाखेड़ा, मोमिनपुर, प्रभुताखेड़ा, कोलवा, जुड़ापुरवा, बहरौला, पतियारा, मक्कापुरवा सहित एक सैकड़ा गांव के किसानों को राहत देने के लिए सुब्बाखेड़ा में पीसीएफ एजेंसी ने क्रय केंद्र खोला है। खरीद शुरू हुए करीब 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन केंद्र पर ताला ही लटक रहा है। किसान ताला लटकता देख कर लौट रहे हैं।
किसान रमाकांत त्रिपाठी, अजय अवस्थी, रामकिशन निषाद, देवीप्रसाद, रामशंकर सिंह व रमेश कुमार आदि ने बताया कि कई दिनों से केंद्र के चक्कर लगा रहा हूं। हमेशा ताला ही लगा मिला। इससे बाजार में मजबूरन 1450 रुपये में निजी खर्च के लिए फसल बेचनी पड़ी है। उधर केंद्र प्रभारी अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गेहूं में नमी होने के कारण खरीददारी बंद हैं।
विज्ञापन
दो दिन बाद केंद्र खोल कर गेहूं खरीद चालू कर दी जाएगी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सदर मेधा रुपम ने बताया कि रोज मानीटरिंग की जाती है। केंद्र प्रभारी बताते हैं कि कोई किसान गेहूं लेकर आया ही नहीं है। उन्होंने बताया कि इसकी जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बताया अचानक छापा मारकर चेक करूंगा।