फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Loader and DCM driver killed in two accidents on Expressway

Unnao News: उन्नावः एक्सप्रेसवे पर दो हादसों में लोडर व डीसीएम चालक की मौत

Tue, 20 Dec 2022 08:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Loader and DCM driver killed in two accidents on Expressway
ब्रजेंद्र का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद/बेहटा मुजावर। एक्सप्रेसवे पर रविवार रात और सोमवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में लोडर और डीसीएम चालक की मौत हो गई। जबकि एक स्कूल बस में सवार करीब तीस बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना मल्लावां के गांव साहबुद्दीपुर निवासी विक्रम सिंह का बेटा कुलदीप (27) बेहट मुजावर थानाक्षेत्र के गांव जोगीकोट के पास अमूल दूध डेयरी से सोमवार सुबह करीब सात बज लोडर से दूध लेने आ रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पंचमखेड़ा गांव की सर्विस लाइन के पास रूरी रसूलपुर की ओर से छात्रों को लेकर आ रही एक स्कूल बस से वह टकरा गया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि लोडर के परखचे उड़ गए। घटना में चालक कुलदीप गाड़ी की स्टेयरिंग में फंस गया। यूपीडा की रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। फंसे चालक को निकालकर बांगरमऊ सीएचसी भेजा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। परिजन उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज लेकर चले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां रामदेवी, भाई दीपक के बहन बहन मीना और रीना बेहाल हैं। घटना के बाद बस चालक छात्रों को मौके पर छोड़कर भाग निकला। विद्यालय संचालक मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त बस में बैठे बच्चों को दूसरी बस से स्कूल भिजवाया। चर्चा है कि बस में मानक से अधिक छात्र थे और चालक भी तेज गति से बस चला रहा था। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र साहनी ने बताया कि बस में 32 सवारियों को बिठाया जा सकता है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हटवाकर थाने भेजा गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से बोरिंग के प्लास्टिक के पाइप लादकर लखनऊ जा रही एक डीसीएम रविवार देर रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव गहरपुरवा के निकट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में कन्नौज जिले के थाना सौरिख के गांव नगरिया निवासी चालक बृजेंद्र कुमार (45) और सह चालक इटावा जिले के थाना ऊसरहर के गांव बिरौली निवासी जीतू (32) दब गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम और पीआरवी घटनास्थल पर पहुुंची और घायलों को बांगरमऊ सीएचसी
भेजा। देर रात चालक बृृजेंद्र की मौक हो गई। पुलिस ने डीसीएम मालिक को सूचना दी। दूसरी गाड़ी आने पर पाइपों को लदवाकर गंतव्य तक भेजा। साथ ही क्रेन से क्षतिग्रस्त डीसीएम को हटवाकर रास्ता साफ कराया।

--
सात महीने में ही उजड़ गया सुहाग
हादसे का शिकार हुए कुलदीप का विवाह सात महीने पहले ही सरस्वती के साथ हुआ था। दोनों अभी एक दूसरे को सही से समझ भी न पाए थे कि ईश्वर ने दोनों को अलग कर दिया। पति की मौत से पत्नी बेहाल होने के साथ बार बार बेहोश हो रही थी। परिजन भी उसे नहीं समझा पा रहे थे। सभी उसे दिलाशा दिलाने में लगे थे।

कुलदीप यादव की फाइल फोटो। संवाद

कुलदीप यादव की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed