फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   List of absent teachers in evaluation

मूल्यांकन में गैरहाजिर शिक्षकों की सूची तलब

Mon, 08 May 2017 12:15 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Mon, 08 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
List of absent teachers in evaluation
जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर कॉपियां जांचते परीक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
डीएचई व परीक्षकों की लापरवाही से मूल्यांकन आठ दिनों से काफी धीमी गति से चल रहा है। डीआईओएस ने एक बार फिर गैर हाजिर चल रहे परीक्षकों की सूची तलब की है। इससे परीक्षकों में अफरातफरी का माहौल है। कार्रवाई के दायरे में आते देख रविवार को परीक्षकों की उपस्थित में इजाफा हुआ और मूल्यांकन 75 फीसदी के पार पहुंच गया।

शहर के तीन इंटर कालेज जीजीआईसी, जीआईसी व जीआईसी चमरौली में 27 अप्रैल से बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। मूल्यांकन के पहले हफ्ते में परीक्षक व प्रधान परीक्षकों की उपस्थित कम रही। इससे मूल्यांकन गति नहीं पकड़ सका। डीआईओएस राकेश कुमार ने राजकीय व एडेड कालेज के 142 परीक्षकों को चिह्नित कर वेतन कटौती का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन


वहीं वित्त विहीन कालेज के शिक्षकों को उनके प्रबंधक को कालेज मान्यता रद करने की कार्रवाई का पत्र लिखकर खलबली मचा दी। इसके अलावा डीआईओएस ने एक बार फिर चार मई को केंद्रोें के उप नियंत्रकों की सूची के आधार पर अनुपस्थित शिक्षकों की सूची तैयार करने के निर्देश प्रभारी परमात्माशरण को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय कार्रवाई के दायरे में आते देख परीक्षकों में सुधार होने लगा। 5 व 6 मई को परीक्षकों की उपस्थित का ग्राफ काफी बढ़ा है। तीन दिनों में मूल्यांकन 75 फीसदी को पार कर गया है। डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन में हीलाहवाली किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed