फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Life will be safe only if we follow traffic rules: ASP

यातायात नियमों का पालन करेंगे तभी सुरक्षित रहेगा जीवन : एएसपी

Sun, 08 Sep 2024 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Life will be safe only if we follow traffic rules: ASP
उन्नाव। यातायात पुलिस और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के किंग्सन इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। एएसपी दक्षिणी ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने और परिवार व आसपास के लोगों को जागरूक करने के लिए कहा। बताया कि सड़क पर नियमों का पालन करेंगे तभी जीवन सुरक्षित रहेगा। पाठशाला में साइबर क्राइम, हेल्पलाइन नंबर और आत्मरक्षा के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में एएसपी दक्षिणी प्रेमचंद्र ने कहा कि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का दायित्व है, लेकिन सड़क पर यातायात नियमों का पालन करना सच्चे और समझदार नागरिक होने की निशानी है। सुरक्षित रहने के लिए सीट बेल्ट, हेलमेट और वाहन की रफ्तार नियंत्रित रखना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्र-छात्राओं को यातायात संकेतकों के बारे में भी बताया। बतौर शिक्षक उन्होंने छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के मंत्र भी बताए। एएसपी ने साइबर अपराध सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी दी। बताया कि पुलिस के ट्विटर अकांउट, इंस्टाग्राम पेज, फेसबुक पेज चल रहे हैं। कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस से कर सकता है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, डायल 112, पॉक्सो एक्ट आदि के बारे में जानकारी दी। यातायात प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने कहा कि वह रोज अखबार जरूर पढ़ें। इससे उन्हें देश और दुनिया में होने वाले घटनाक्रमों की जानकारी मिलेगी और सामान्य ज्ञान मजबूत होगा। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने परीक्षा के प्रारूप के बारे में बताया और सफलता के टिप्स भी दिए। कहा कि मेहनत से हर प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, इसका कोई शॉर्ट कट नहीं है।


प्रधानाचार्य अहमद मोनिस रिजवी और सना परवीन ने सभी का स्वागत किया। परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, सलाहकार मनीष सिंह सेंगर, अयोध्या प्रसाद, शमशुद्दीन, मिथलेश वर्मा, तिलक सिंह, शारिक, अमित मिश्र, विवेक श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed